Bokaro: द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए बाबा भैरवनाथ के दरबार में MLA ने लगाई हाजरी

बोकारो : राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए विधायक

अमर बाउरी ने बाबा भैरवनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.

इस दौरान ढोल नगाड़े के साथ बाबा भैरवनाथ के जयकारा भी लगाया गया.

वहीं भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह

बता दें कि 18 जुलाई को देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. इस बार देश में पहली बार आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार बनाया गया है. इसको लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी देखी जा रही है. आज भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने पूजा अर्चना करते हुए हवन किया. वहीं भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कामना की गई.

amar bauri1 22Scope News

पहली बार आदिवासी महिला बनेंगी देश की राष्ट्रपति

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज हम लोग बाबा भैरवनाथ यहां पूजा अर्चना कर रहे हैं. हम उन्हें धन्यवाद और आभार जताते हुए यह कहने आए हैं कि देश में पहली बार उनके आशीर्वाद से महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बनने जा रहीं हैं. क्योंकि द्रौपदी मुर्मू झारखंड में राज्यपाल रहते इस मंदिर में आकर पूजा अर्चना करने का काम किया था. हम चाहते हैं कि राष्ट्रपति बनने के बाद एक बार फिर से यहां बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें और जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री देश को विश्व गुरु बनाने में लगे हैं. उसी तरह राष्ट्रपति बन द्रौपदी मुर्मू विश्व में भारत के नाम को आगे ले जाने का काम करेंगी.

रिपोर्ट: ब्योमकेश मिश्रा

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...