Sahibganj: सिदो कान्हू के वंशज की अपील, द्रौपदी मुर्मू को ही वोट करें सीएम हेमंत

भारत में पहली बार आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का एनडीए ने दिया मौका, गर्व की बात- मंडल मुर्मू

साहिबगंज : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए के द्वारा झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के

नामांकन के बाद झारखंड की सियासी पारा गरम हो गई है.

मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा काफी असमंजस में दिख रहे हैं तो

वहीं झामुमो को आईना दिखाने के लिए आदिवासी समुदाय के कई लोगों के साथ-साथ

वीर शहीद सिदो कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने भी अब झामुमो को

राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन करने वाली भारत की पहली

आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में चुनाव करने की अपील की है.

mandal murmu 22Scope News

मंडल मुर्मू ने News 22 Scope से बातचीत करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि अब भारत के नए राष्ट्रपति आदिवासी महिला होगी. इससे बड़ा और सम्मान कुछ नहीं हो सकता है. इसीलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील करते हैं कि वह द्रौपति मुर्मू के पक्ष में ही पार्टी के तमाम विधायक और सांसद अपना मत का प्रयोग करें.

अमित शाह से सीएम ने की मुलाकात

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. जेएमएम की ओर से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है. लेकिन झारखंड में ईडी के छापे, मुख्यमंत्री रहते हेमंत सोरेन पर खनन पट्टा लेना का आरोप, इस मामले में हाईकोर्ट में जारी सुनवाई, चुनाव आयोग की ओर से मामले में जवाब तलब और द्रौपदी मुर्मू के समर्थन पर झामुमो में उहापोह के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अमित शाह से मिलने के कई राजनीतिक संदेश निकलते हैं. भले ही झामुमो की ओर से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा हो, लेकिन क्या इन परिस्थितियों में सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात कही जा सकती है.

सीएम आवास पर हुई थी बैठक

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सीएम आवास पर बैठक हुई थी, लेकिन एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया. पार्टी अभी भी उहापोह की स्थिति में है. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मथुरा महतो, सविता महतो, जगरनाथ महतो, दीपक बिरूवा, लोबिन हेंब्रम, मिथिलेश ठाकुर, चंपई सोरेन और सीता सोरेन सहित कई विधायक और सांसद शामिल हुए थे.

रिपोर्ट: अमन

Saffrn

Trending News

Jamshedpur Crime News: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, MGM...

 जमशेदपुर के सिदगोड़ा में बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, आरोपी गिरफ्तार, घायल पिता की हालत गंभीरJamshedpur Crime News :  जमशेदपुर...

 Latehar Crime News: रेलवे ट्रैक पर नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश,...

 लातेहार में रेलवे ट्रैक के पास नाबालिग प्रेमी जोड़े के शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी Latehar Crime...

Dhanbad Murder Mystery: भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, दोनों पत्नियों पर...

धनबाद के गोविंदपुर में भाजपा कार्यकर्ता अमृत दास की संदिग्ध मौत, परिजनों ने दोनों पत्नियों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारीDhanbad Murder...

Jharkhand Census 2027 Update: CM हेमंत सोरेन ने पूरी की Self...

 झारखंड में जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया शुरू, CM हेमंत सोरेन ने खुद किया पंजीकरण, 15 मई तक चलेगा अभियानJharkhand Census 2027 Update रांची:...

 Ranchi NEET UG 2026 Alert: 21 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर...

 Ranchi में NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर 21 केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रशासन अलर्ट Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img