Motihari- सावधान, कहीं आपकी जेब में जाली नोट तो नहीं


Motihari : सूबे में जाली नोटों का जाल फैलता जा रहा है.

पूर्वी चंपारण जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है.

राज्य में तीसरे सबसे बड़े जाली नोट के खेप को बरामद करने में पुलिस सफल रही है.

जाली नोटों के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने नोट छापने वाला प्रिंटर और पेपर भी बरामद किया हैं.

दरअसल, छतौनी पुलिस को शहर के एक होटल के पास जाली नोट की डिलीवरी होने की सूचना मिली थी.

जिसके बाद टेक्निकल सेल से तहकीकात कराने के बाद सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

टीम ने छतौनी के पास छापेमारी की. जहां से आठ लाख रुपये का जाली नोट,

एक कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

संदीप सहनी है इसका मास्टर माइंड


एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर पिपरा थाना क्षेत्र के

ओवर ब्रिज के पास एक साइबर कैफे में छापेमारी की गई.

जहां से जाली नोट छापने वाला प्रिंटर, लैपटॉप और तीन बंडल पेपर बरामद किया गया.

एसपी के अनुसार तस्करों ने पौने दो लाख रुपए का जाली नोट देश के अन्य क्षेत्रों में खपाने की बात स्वीकारी कर ली है.

ये तस्कर दो लाख असली भारतीय रुपया लेकर पांच लाख का जाली नोट देते थे.

एसपी ने बताया कि जाली नोट के धंधे का मास्टर माइंड पिपरा थाना क्षेत्र के चिंतावनपुर का रहने वाला संदीप सहनी है.

उसने पिपरा थाना के बेदिबन मधुबन के रहने वाले राजेश कुमार के साइबर कैफे में डेढ़ माह पूर्व यूट्यूब से जाली नोट

बनाने का तरीका सीखा और जाली नोट छापने का धंधा शुरू कर दिया.

संदीप पहले भी पौने दो लाख रुपए छाप कर मार्केट में चला चूका है,

और इस बार वह एक साथ आठ लाख रुपए छाप कर खपाने वाला था.

जिसकी भनक पुलिस को लग गई और शातिर पकड़ा गया.

हालांकि इसके लिंक की भी जांच की जा रही है. गिरफ्तार तस्करों में सरगना संदीप और राजेश के अलावा शिवहर जिला

के परसौनी तैयब गांव का दीपक कुमार और कोठिया गांव का सुबोध कुमार शामिल है.

रिपोर्ट: ब्रजेश झा

जाली नोट का कारोबार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...