ICSE 10th Result 2022: खत्म हुआ इंतजार, आज इतने बजे आएगा रिजल्ट, इस प्रकार करें चेक

नई दिल्ली : आईसीएसई 10वीं क्लास की परीक्षा (ICSE 10th Class Exam) परिणाम का इंतजार अब खत्म हो गया है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) आईसीएसई (कक्षा 10) के परिणाम 17 जुलाई को शाम 5 बजे घोषित करेगा. 10वीं क्लास की परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर चेक कर सकेंगे. छात्र रिजल्ट को एसएमएस के द्वारा भी चेक कर सकेंगे.

33 फीसदी नम्बर लाना जरूरी

आईसीएसई बोर्ड के द्वारा 10वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन मई में किया गया था.जिसके बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. इस परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी नम्बर लाने होंगे. इससे कम अंक लाने वाले छात्रों को असफल घोषित कर दिया जाएगा. हालांकि परीक्षा में फेल हो चुके स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपना साल बचा सकेंगे. CISCE बोर्ड ने भी इस वर्ष बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी.

इस प्रकार चेक करें रिजल्ट

  • स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और cisce.org पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद छात्र 10वीं क्लास के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब छात्र लॉगिन विंडो पर, अपनी आईडी, इंडेक्स नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • स्टेप 5: अब छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें.
  • स्टेप 6: अंत में छात्र रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें.

एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं रिजल्‍ट

  • मैसेज से रिजल्‍ट चेक करने के लिए इस प्रारूप में मैसेज टाइप करें.
  • ICSE <स्पेस> <सात अंकों की विशिष्ट आईडी>
  • इस नंबर पर भेजें: 09248082883.
  • ऐसा करते ही आईसीएसई कक्षा 10 सेमेस्टर 2 परिणाम 2022 फोन नंबर पर भेजा जाएगा.

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign: बिहार में निवेशकों को ठगी से...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign, पटना: बिहार में लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए...

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...