मुजफ्फरपुर में निकली बाबा की पालकी, हर हर महादेव से गूंजा बाबा नगरी


MUZAFFARPUR: महाकाल सेवा दल की ओर रविवार को फूलों से सजी हुई एक पालकी में महाकाल की शोभा यात्रा आज शहर में निकाली गई.

इस दौरान भक्ति और शक्ति का प्रदर्शन देखने को मिला. एक ओर जहां

महाकाल सेवा दल के एक रंग में रंगे सजे- धजे पदाधिकारी सेवादार और श्रद्धालु सजे रहे.

वहीं भोले बाबा भोले बम- बम , हर-हर महादेव के नारों से पूरा शहर गूंजायमान रहा.

पालकी के आगे श्रद्धा भाव से भक्तगण नाचते गाते और भक्ति से झूमते नजर आए.

वहीं शोभा यात्रा में अब भगवान भोलेनाथ के विभिन्न रूपों को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए.

सिकंदरपुर सिढि घाट पर गंगा आरती के बाद शोभा यात्रा निकाली गई

जो टाबर चौक होते हुए गरिब स्थान मंदिर पहुंची, जहां महाकाल सेवा दल के सदस्यों के द्वारा महाकाल की आरती उतारी गई.

इस दौरान भोले शंभु भोले नाथ हर हर महादेव के जयघोष गूंज उठे।

उज्जैन आधारित अदभुत झांकी देख लोग मंत्रमुग्ध

महाकाल की शोभा यात्रा में उज्जैन से विशेष रूप से बुलवाए गए तासा, नाथ और डमरू मंडली के वादकों ने

महाकाल की शोभा यात्रा की अगवानी की. इस दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से झूम उठे

और हर हर महादेव के जयकारों का उदघोष करने लगे. इसी दौरान भजनों की स्वरलहरियों

ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया तो इधर शहर में शोभा यात्रा

का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया.

मुजफ्फरपुर के समाहरणालय परिसर से चार शराब की खाली बोतलें बरामद, प्रशासन के उड़े होश

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...