रामनवमी की झांकी में दिखी कश्मीर फाइल्स और बुलडोजर बाबा की झलक

मुजफ्फरपुर : रामनवमी की झांकी में दिखी कश्मीर फाइल्स और बुलडोजर बाबा की झलक- माथे पर

भगवा रंग का गमछा और पगड़ी, ललाट पर पीला चंदन और

हाथ में भगवा ध्वज के साथ सैकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली

जब शहर में निकली तो पूरा शहर जय श्री राम के जयघोष से गूंजने लगा.

इस बार मुजफ्फरपुर में रामनवमी पर झांकी निकाली गई.

जिसमें फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ और देशभक्ति की रैली दिखी.

वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर के साथ बुलडोजर का जलवा भी दिखा.

जुलूस में अयोध्या राम मंदिर के मॉडल का भी प्रदर्शन किया गया.

yogi 22Scope News

पूरे देश के साथ-साथ रविवार को मुजफ्फरपुर जिले में धूमधाम से रामनवमी पर भगवान राम के नाम पर जुलूस निकाली गई. इस दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र कश्मीर के पंडितों पर बनी हुई ‘कश्मीरी फाइल्स’ के पोस्टर लगे गाड़ी दिखी. वहीं जुलूस में बाबा योगी के बुलडोजर पर उनकी पोस्टर लगी गाड़ी भी दिखी. जिस पर लोग सवार होकर गुजर रहे थे.

झांकियों में दिखी श्री राम मंदिर का मॉडल

साथ ही अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर का मॉडल भी झांकी में निकली गई थी. आज यह मौका भगवान राम के पर्व रामनवमी का था. जिसमें देवी-देवताओं की झांकी निकली हुई थी. इस दौरान भगवान की झांकी के साथ-साथ देश भक्ति का जज्बा भी दिखा. वहीं भारत माता की मूर्ति समेत कई फिट का लंबा तिरंगा यात्रा भी निकाली गयी. जो पूरे शहर होते हुए निकलीं और इस दौरान लोगों में उत्साह दिखा.

रिपोर्ट : विशाल कुमार

IPL 2022 Schedule : 26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का दंगल, पहली बार दो और टीमें शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...