देवघर: विश्व शांति की कामना के साथ गंगोत्री से गंगाजल लेकर 2000 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से तय कर आज शिवाभक्तों की टोली बाबा नगरी देवघर पहुंच भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की |
औरंगाबाद निवासी बिहार के इंटरनेशनल साइकिलिस्ट राकेश कुमार पवन के नेतृत्व में उत्तराखंड के गंगोत्री धाम से निकली इस कठिन धर्म यात्रा में झारखंड,रांची निवासी सूतत्व ऋजु , बिहार पूर्णिया के विजय कुमार और राम भगवान भी सारिक हुए ।
बताते चले की राकेश कुमार पवन 2017 से सावन के महीने में अपने पूरे परिवार के साथ देवघर पहुंच पूरे महीने कांवरिया पथ में महाकाल सेवा शिविर लगाकर देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की विभिन्न तरह की सेवा में जुटे रहते हैं और सावन की समाप्ति के उपरांत विदेश के विभिन्न धामों से गंगाजल लेकर देश और विश्व में अमन चैन की कामना के साथ साइकलिंग करते हुए बाबा धाम पहुंच भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं ।
वही इस वर्ष राकेश जी के इस धर्म यात्रा में झारखंड के रांची निवासी सूतत्व ऋजु भी शरीफ हुए और गंगोत्री से गंगाजल लेकर आज बाबा धाम पहुंच महादेव की पूजा अर्चना की ।

















