Dhanbad- शूटर अमन सिंह ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Dhanbad- पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में अमन सिंह समेत तीन आरोपियों का सोमवार 18 जुलाई को धनबाद एमपी-एमएलए कोर्ट में सफाई बयान के लिए पेशी हुई. अमन सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच दुमका जेल से धनबाद लाया गया. अपने सफाई बयान में अमन सिंह ने कहा कि इस हत्याकांड में उन्हे फंसाया गया है. इससे पहले वह कभी झारखंड नहीं आये थें. धनबाद एसआईटी की टीम यूपी पुलिस की मदद से मुझे मेरे घर से जबरन पकड़ कर धनबाद, सरायढेला थाना लाई और यहां लाकर  सादे कागज में साइन करवा लिया गया.

पेशी के बाद मीडिया को सामने देख कर अमन सिंह ने दुमका जेल में अपनी जान पर खतरा बतलाया और यूपी जेल भेजने की मांग की. अमन सिंह ने झारखंड में प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर अपने परिजनों को फंसाने का आरोप लगाया.  

यहां बता दें कि पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह की शूटरों ने 22 मार्च 2017 की रात को गोली मारकर हत्या कर दी थी।. इस हमले में नीरज सिंह को लगभग 25 गोलियां लगीं थीं. हमलावरों ने AK-47 से नीरज सिंह की गाड़ी पर हमला किया था, जिसमें नीरज समेत 4 लोगों की मौत हो गई थी. नीरज सिंह की अपने एरिया में बहुत धाक थी इस कारण उसकी हत्या के बाद सभी लोग शॉक्ड हो गए थे. नीरज सिंह के फ्यूनरल में पूरा शहर उमड़ा था

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...