गैंगेस्टर अमन सिंह का हत्यारा निकला अपना…आरोपी ने ऑडियो जारी कर क्या कहा, पढ़िए

धनबाद: धनबाद मण्डल कारा में बंद शार्प शूटर एवं गैंगेस्टर अमन सिंह हत्याकांड की जिम्मेदारी उसके पुराने गुर्गे आशीष रंजन ने ली है। आशीष रंजन एक समय अमन सिंह के लिए काम किया करता था। कुछ दिन पहले ही दोनों में टकराव होने के बाद दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गये।

जबकि अमन के पिता उदयभान सिंह एवं उसके भाई अजय सिंह ने इसे गहरी साजिश बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने जेल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर जेल के अंदर हथियार कैसे पहुंची।

अमन की हत्या के बाद ऑडियो जारी कर आशीष ने क्या कहा सुनिए

“मैं आशीष रंजन उर्फ़ छोटू, अमन की हत्या मैंने करवाई है। अमन को मारने की प्लानिंग बहुत दिनों से कर रहा था। पेशी के दौरान ही उसे मारने की योजना थी, लेकिन वह सतर्क था। उसने मिलकर काम करने को कहा था लेकिन उसे मरना ही था। लड़का भेज कर मैंने उसकी हत्या कराई है।

अमन सिंह 1 22Scope News

पकड़े गए लड़के के बयान में मेरा नाम आ जाएगा। पिस्टल भी मैंने ही उसे दी थी। अमन को बड़ा भाई मानता था लेकिन चंद पैसे के खातिर वह मुझे ही मरवाना चाहता था। अमन के दिए हथियार से ही उसने उसकी हत्या कर दी। कोयला के काम में रुकावट बनने वाले का यहीं हश्र होगा।”

कल दोपहर में अमन सिंह की गोली मार कर हत्या हो गई थी

हालांकि न्यूज़ 22 स्कोप की टीम इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताते चलें कि रविवार को दोपहर 2:45 में धनबाद मण्डल कारा में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें- आपसी मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

इस हत्याकांड के कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। मसलन जेल में हथियार पहुंचना, हत्या में प्रयुक्त हथियार का बरामद नहीं होना, उसने हत्या की आशंका भी जताई थी।

Saffrn

Trending News

World Athletics Championship 2026: CCL पिपरवार के अमोल कांत मिश्रा भारतीय...

सीसीएल पिपरवार के वरिष्ठ कर्मी अमोल कांत मिश्रा का 26वीं विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। वे...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, पिघला...

Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के इस्पात संयंत्र में सोमवार को एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना...

सम्राट कैबिनेट में लिया गया बड़ा फैसला, कुल 25 एजेंडों पर...

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक को बेहद खास...

जमीनी विवाद में चाकूबाजी, 4 घंटे के अंदर पुलिस ने 3...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए...

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- फिल्म नीति में बिहार के कलाकारों...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने आज पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img