Ranchi– रिटायरमेंट खिलाड़ियों के जीवन का एक हिस्सा है और एक दिन हर खिलाड़ी को इससे गुजरना है.
सोमवार का दिन क्रिकेट जगत के लिए बेहद भावनात्मक रहा.
इस दिन तीन बड़े खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कहा.
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज के खतम होते ही क्रिकेट फैन्स को झटका लगा.
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने जहाँ वन-डे क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया वहीँ वेस्टइंडीज़ के दिनेश रामदीन और
लेंडल सिम्मोंस ने भी क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कर सभी को चौंका दिया.
रिटायरमेंट खिलाड़ियों के : स्टोक्स के फैसले ने सभी को चौंकाया
बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए शानदार खिलाडी हैं वन डे में टीम को चैंपियन बनाने में स्टोक्स ने अहम् योगदान दिया था,
यह उनकी यादगार पारियों में से एक है. हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान बेन स्टोक्स को सौंपी गई थी और
इसे इंग्लैंड में क्रिकेट की एक नये युग का शुरुआत माना जा रहा था.
भारत के साथ वन-डे सीरीज ख़तम होते ही
स्टोक्स ने सन्यास का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा की यह मेरे लिए कठिन परिस्थितियों में से एक है.
मैं सभी साथियों को मिस करूँगा. मुझे लगता है मैं अब तीनो फॉर्मेट में अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाउँगा.
मैं अब टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केन्द्रित करना चाहता हूँ.
स्टोक्स ने कुल 104 वनडे मैच खेले, इसमें 2919 रन और 3 शतक शामिल हैं.
बेन स्टोक्स का औसत करीब 40 का है, जबकि वह 74 विकेट भी ले चुके हैं.
वेस्टइंडीज़ के दो दिग्गज ने भी कहा अलविदा
वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान दिनेश रामदीन और विस्फोटक बल्लेबाज लेंडल सिम्मंस
ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की.
लेंडल सिमंस ने कुल 68 वनडे में 1958 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 31.58 का रहा.
लेंडल सिमंस ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी जलवा बिखेरा था . दिनेश रामदीन ने वेस्टइंडीज़ के लिए 74 टेस्ट,
139 वनडे और 71 टी-20 मैच खेले हैं. इसमें 2898 टेस्ट रन, 2200 वनडे रन और 636 टी-20 रन शामिल हैं.
Commonwealth Games 2022: देश की बेटियां क्रिकेट में लाएंगी पहला मेडल, सेफा में इंग्लैंड को हराया

















