Ranchi: ODI को लेकर चढ़ा क्रिकेट फीवर, उमड़ी भीड़

9 अक्टूबर को होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच

रांची : क्रिकेट फीवर- भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे वन डे सीरीज की

दूसरी मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जाना है.

इसके लिए टिकट की बिक्री आज से शुरू हो गई.

टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट की दरों की घोषणा पहले ही कर दी थी.

सबसे कम कीमत वाली टिकट 1100 रुपये की है. वहीं सबसे अधिक 10 हजार रुपये की टिकट है.

क्रिकेट फैंस Paytm app, Paytm Insider app और www.insider.in web के

द्वारा प्राप्त कर सकते हैं. टिकट काउंटर से एक व्यक्ति को अधिकतम 3 टिकट ही मिलेंगे.

इसके लिए आधार कार्ड का फोटो कॉपी अनिवार्य होगा.

टिकट दर भी निर्धारित हैं जिसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं-

क्रिकेट फीवर: भारत – दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकट दर

  • विंग ए- लोअर टियर – 1400, अपर टियर – 1100
  • विंग बी- लोअर टियर – 1900, अपर टियर – 1500
  • विंग सी- लोअर टियर – 1400, अपर टियर – 1100
  • विंग डी- लोअर टियर – 1800, अपर टियर – 1700

अमिताभ चौधरी पवेलियन (नॉर्थ पवेलियन)

  • प्रीमियम टेरेस – 2000
  • प्रेसीडेंट इनक्लोजर – 10,000 (विद हॉस्पिटालिटी)
  • हॉस्पिटालिटी बॉक्स – 5500 (विद हॉस्पिटालिटी)
  • कॉरपोरेट बॉक्स – 4500 (विद हॉस्पिटालिटी)
  • कॉरपोरेट लाउंज – 8000 (विद हॉस्पिटालिटी)

एमएस धोनी पवेलियन (साउथ पवेलियन)

  • लक्जरी पार्लर – 6000 (विद हॉस्पिटालिटी)

क्रिकेट मैच के लिए तीन पीच बनकर तैयार

जानकारी के अनुसार, जेएससीए स्टेडियम का पीच तैयार हो गया है. इसकी जांच पड़ताल भी कर ली गई है.

BCCI की ओर से अब इसका निरीक्षण किया जाएगा. इसके लिए चंद रोज में BCCI की एक रांची आएगी.

बताया गया कि यहां मैच के लिए तीन पीच रेडी कर लिया गया है.

इनमें से एक पीच पर मैच खेला जाएगा. इसका फैसला BCCI की टीम के निरीक्षण के बाद तय होगा.

क्रिकेट फीवर: जेएससीए स्टेडियम में अबतक दस अंतरराष्ट्रीय मैच

मालूम हो कि रांची के जेएससीए स्टेडियम में वर्ष 2016 में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला गया था.

यह मैच टी-20 मैच था. यह 12 फरवरी 2016 को संपन्न हुआ था. यह मैच भारत व श्रीलंका की टीमों के बीच हुआ था. इसके बाद वर्ष 2017 में टी-20 मैच हुआ था. यह मैच 7 अक्टूबर को हुआ था. भारत और आस्ट्रेलिया की टीम के बीच हुआ था. इसके बाद वर्ष 2019 में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच T-20 मैच खेला गया था. यह मैच 19 नवंबर को हुआ था. जेएससीए स्टेडियम में अबतक 10 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो चुके हैं.

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...