श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव आज

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव :नये राष्ट्रपति पर देश की उम्मीदों का भारी बोझ

अभूतपूर्व आर्थिक व राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में आज बुधवार को राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है.

तीन उम्मीदवारों के बीच होने वाले इस चुनावी टक्कर में संसद के सदस्य राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे.

नये राष्ट्रपति नवंबर 2024 तक पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे के शेष कार्यकाल के लिए पद पर रहेंगे.

राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए जन सुरक्षा अध्यादेश के तहत सोमवार को ही आपातकाल की घोषणा कर दी गई.

225 सदस्यीय संसद में आज देश के अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा जिसमें तीन उम्मीदवार खड़े हैं-

मौजूदा कार्यकारी राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, दुल्लास अल्हाप्पेरुमा और अनुरा कुमारा दिसायायके.

प्रमुख विपक्षी दल के नेता साजिथ प्रेमदासा ने चुनाव से एकदिन पहले ही

दुल्लास अल्हाप्पेरुमा के समर्थन में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली.

1978 के बाद यह पहला मौका है जब देश की संसद राष्ट्रपति का चुनाव करेगी.

इस दौरान 1982 से 2019 तक देश के राष्ट्रपति का चुनाव जनता के मतों से होता रहा है.

देश की संसद जिस भी उम्मीदवार को चुनेगी, उसपर देश को संकट से निकलने की उम्मीदों का भारी दबाव होगा.

पिछले राष्ट्रपति गोटाबाया के वित्तीय कुप्रबंधों की वजह से तबाह हुई देश की

अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाना सबसे प्रमुख चुनौतियों में है.

उल्लेखनीय है कि आर्थिक हालात ध्वस्त होने के बाद देश की जनता तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया

के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आई थी.

देश में जगह-जगह व्यापक पैमाने पर हिंसा और उपद्रव के बीच प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था.

उससे पहले राष्ट्रपति गोटाबाया ने गोपनीय ठिकाने पर शरण ले ली.

कई दिनों बाद वे गोपनीय ढंग से देश से बाहर निकल कर मालदीप और वहां से सिंगापुर पहुंच गए.

उन्होंने संसद को अपना इस्तीफा भेज दिया.

बिहार में नगर निकाय चुनाव स्थगित

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img