बाढ़ : नीलम सिनेमा के पीछे पोस्टल पार्क मोहल्ले में कबाड़ की दुकान में बम ब्लास्ट होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सोनू नाम का एक युवक मीर मोहल्ला से कबाड़ चुन कर लाया था और कबाड़खाना में बैठकर कबाड़ की छंटाई कर रहा था। कबाड़ चुनने के दौरान उसे एक डब्बानुमा सामान मिला। सोनू उस डब्बे को तोड़ कर देखने की कोशिश करने लगा, इसी दौरान विस्फोट हो गया और वह बूरी तरह जख्मी हो गया।
बम ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की तफ्सीस में जुट हुई है। फिलवक्त पुलिस ने बम ब्लास्ट की पुष्टी नहीं की है।
रिपोर्टः अनिल कुमार


















