Ranchi– बैंक लॉकर में नकली नोट रखने वाला ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे-ठगी करने के कई कहानियां आपने सुनी होगी,
ठगी करने के कई तरीकों को आपने जाना होगा,
लेकिन एक ठग ऐसा भी जो लॉकर में बच्चों को खेलने वाला नकली नोट रखता था,
और इसका पासवार्ड भूलने की कहानी सुना कर लोगों को ठगता था.
यह कारनामा किया है अपने को प्रोग्रामिंग हेड बताकर ठगी करने वाले ठग सचिन दास ने.
सचिन दास अपने को दूरदर्शन का प्रोग्रामिंग हेड लोगों को झांसे में लिया करता था.
लोगों को वह नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम की वसूली करता था.
जिसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है.
आरोपी के पास से एक डिजिटल लॉकर मिला है. इस डिजिटल लॉकर में रुपये नहीं होकर बच्चों को खेलने वाली नकली नोट भरे पड़े हैं.
सचिन बतलाता है कि वह लोगों को इस बात का विश्वास दिलाता था कि उसका डिजिटल लॉकर मौजूद है,
उसमें लाखों रुपये पड़े हैं , लेकिन वह इसका पासवार्ड भूल चुका है. यह कह कर भी वह लोगों से रुपया ऐंठ लेता था.
इस प्रकार कभी दूरदर्शन का प्रोग्रामिंग हेड तो कभी डिजिटल लॉकर में लाखों रुपये पड़े होने के दावे,
और उसका पासवार्ड भूलने के नाटक के नाम पर वह शहर में ठगी की कई घटनाओं को अंजाम देता रहा.
लेकिन यह उसका दुर्भाग्य है कि इसकी शिकायत पुलिस को मिल गयी, और आखिरकार जगरनाथ थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
फिलहाल जगरनाथपुर थाना में रखकर उसके साथ पूछताछ की जा रही है.
जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एएसआई को लाठी-डंडों से मारकर किया घायल

















