Ranchi Crime : लाखों के फर्जी नोट शहर में खपाने की थी तैयारी, पुलिस हरमू से तीन को दबोचा…

Ranchi Crime : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नोट के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल कुमार, मो. सबिर और अब्बू हुजैफा शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 4 लाख 99 हजार का नकली नोट भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Garhwa Murder : लोहे के पाइप से पीटकर छोटू रंगसाज की हत्या, तीन गंभीर… 

Ranchi Crime : नकली नोट को शहर में खपाने की तैयारी में थे अपराधी

प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सभी अपराधी अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल के बगल में नकली नोट को खपाने के लिए जुटे थे। जिसके बाद पुलिस ने नकली नोट गिरोह के तीन लोगों को  गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने इनके पास से 4 लाख 99 हजार का नकली नोट भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : ओड़िशा से बंगाल जा रही बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद, एक गिरफ्तार… 

सिटी एसपी ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा नोट के गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाया जाता था। असली नोट बताकर, एक असली नोट के बदले 3 नकली नोट दिया जाता था। गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों का पहले से पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

रांची से सौरव सिंह की रिपोर्ट–

BIT Mesra Student Electric Shock: वॉलीबॉल खेलते ECE छात्र को लगा...

BIT Mesra Student Electric Shock, रांची: बीआईटी मेसरा में मंगलवार देर शाम वॉलीबॉल खेलते समय इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के प्रथम वर्ष...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...