झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू, जानिए पांच कार्य दिवस में क्या होगा

रांची : झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो गया। मॉनसून सत्र में पांच कार्य दिवस होंगे। छह सितंबर को वित्तीय वर्ष 2021-22 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। वर्तमान सत्र में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल भी होंगे। अनुपूरक बजट पर एक दिन चर्चा होगी। मॉनसून सत्र में सरकार संशोधन विधेयक भी रखेगी। नौ सितंबर को सत्र समाप्त होगा। सूचना के मुताबिक छह सितंबर को सरकार द्वितीय पाली में ज्वलंत विषय पर विशेष चर्चा करायेगी। सत्र के दौरान जातीय जनगणना से संबंधित विशेष चर्चा हो सकती है।

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के कार्यक्रम तीन सितंबर से नौ सितंबर तक चलेगा। साथ ही जो कोरोना से बचाव के दोनों डोज लिया है उसे ही प्रवेश करने दिया जायेगा।

कब क्या होगा

3 सितंबर : शपथ या प्रतिज्ञान ग्रहण (यदि हो), राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणित प्रति सभा पटल पर रखा जाना और शोक प्रकाश।

4-5 सितंबर : अवकाश

6 सितंबर : प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2021-2022 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन।

7 सितंबर : प्रश्नकाल, प्रथम अनुपूरक पर सामान्य वाद-विवाद, मतदान, विनियोग विधेयक का उपस्थापन।

8 सितंबर : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, अन्य राजकीय कार्य।

9 सितंबर : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, अन्य राजकीय कार्य, गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प)।

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...