हीरक की हरियाली: दिशा डालमिया बनीं सावन क्वीन

कार्यक्रम में कोपल के ऑर्गेनिक सॉस की धूम

धनबाद : मारवाड़ी महिला समिति हीरक शाखा के द्वारा हीरक की हरियाली का आयोजन किया गया.

इस मौके पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ.

जिसमें दिशा डालमिया सावन क्वीन बनी.

वहीं सावन क्वीन प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर सांची गुप्ता और तृतीय सलोनी अग्रवाल रही.

गोविंदपुर स्थित आपणो घर परिसर में गुरुवार को हुए सावन मेले में

महिलाओं ने जमकर मस्ती की और लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद लिया.

tomato 22Scope News

मेले में लगाए गए 30 स्टॉल

सावन मैके को खास बनाने के लिए मेले में रोजमर्रा और जरूरत से जुड़ी चीजों के 30 स्टॉल लगाए गए थे. जिसमे किंग्स ऑर्गेनिक कोपल द्वारा निर्मित सॉस, कैचप एवं उसके अन्य उत्पाद की भी जमकर महिलाओं ने खरीदारी की. कार्यक्रम में शामिल अनिता अग्रवाल एवं ज्योति तुलसियान ने आयोजन को सफल एवं मजेदार बताया. उन्होंने कहा कि सावन के मौके पर आज जमकर मस्ती हुई है एवं मेहंदी लगाने में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. कई मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित हुए. साथ ही उन्होंने किंग्स ऑर्गेनिक के उत्पादों की भी जमकर प्रशंसा की.

disha1 22Scope News

कार्यक्रम में ग्रामीण एसपी सहित ये लोग हुए शामिल

मुख्य अतिथि धनबाद की ग्रामीण एसपी रिष्मा रमेशन और दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा भी शामिल हुईं. इस मौके पर दोनों अतिथियों ने हाथों में राजस्थानी मेहंदी लगवाई. इससे पूर्व विमला देवी देवरालिया, उर्मिला देवी अग्रवाल, सीता देवी अग्रवाल एवं इंदु तायल ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया. हीरक शाखा की अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य स्वावलंबी बनने के लिए प्रयासरत महिलाओं को एक मंच प्रदान करना है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...