Bokaro: 19 माह से बहना है गायब, राखी पर भाई कर रहा बहन का इंतजार

पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी नाबालिग के अपहरण का मामला

बोकारो : 19 महीने से 9वीं की छात्रा गायब है, लेकिन अभी राखी पर भाई अपनी

बहन का इंतजार कर रहा है. वहीं पुलिस के लिए नाबालिग के

अपहरण का मामला अबूझ पहेली बन गई है.

क्योंकि पुलिस को अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है.

परिजनों के आंखों के आंसू आज तक सूखने के नाम नहीं ले रही है.

उन्हें अपनी बेटी का इंतजार आज भी है.

परिजन उसके जन्मदिन और राखी के दिन को याद कर फफक-फफक कर रो रही है.

मां कहती है कि हम अपनी बेटी का जन्मदिन कैसे मनाएं.

पिछले साल से भाई की कलाई बहन की राखी के लिए सुनी है.

missing 22Scope News

जानिए एसपी ने इस मामले पर क्या कहा

पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग की अपहरण के मामले पर बोकारो के एसपी चंदन कुमार झा ने एसआईटी टीम के द्वारा मामले अनुसंधान लगातार किए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हमें उम्मीद है कि हमें सुराग जल्द मिलेगा.

क्या है मामला

नाबालिग सेजल झा उर्फ पाखी 16 अक्टूबर 2020 को अपने गांव ओझाडीह से कुरमा गांव ट्यूशन पढ़ने साईकिल पर सवार हो कर गयी थी. लेकिन ट्यूशन जाने के दौरान ही उसका किसी ने अपहरण कर लिया. घटना दिन के 10ः45 बजे की थी. घटनास्थल से उसका साइकिल, किताब, दोनों चप्पल, बाल में लगाने वाला रबड़ बाल परिजनों को मिला था. अपहृत नाबालिग की मां उषा झा ने बताया कि मौके से उसके जोर-जबर्दस्ती कर घसीट कर ले जाने की निशान भी वहां मौजूद था.

missing2 22Scope News

नहीं मिला अभी तक कोई सुराग

घटना होने के तुरंत बाद ही मौके पर हम परिजन पहुंच गए थे. लेकिन उसके बाद आज तक हमारी बेटी का कोई सुराग नहीं मिल पाया. इस दौरान हम लोग मुख्यमंत्री, डीजीपी, एडीजी के यहां चक्कर काटते रह गए. सभी ने सिर्फ आश्वासन दिया. लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला. आज भी आश्वासन के सहारे ही हम जिंदा हैं. हम रात में इस आस के साथ सोते हैं कि सुबह हमें कुछ अच्छी खबर मिलेगी. यह दिनचर्या हमारा बीते 19 महीने से चल रहा है. हम एसपी और मंदिर के चौखट तक सिर्फ फरियाद ही लगा रहे हैं.

कई राज्यों में की बेटी की खोज

उषा झा ने कहा कि नाबालिग लड़कियां आखिर झारखंड से बाहर क्यों ले जाई जा रही है. यह हमारे मन को व्यथित कर रहा है. हम चाहते हैं कि हमारी तरह किसी परिवार के साथ इस तरह की घटना नहीं हो. पिता राम कृष्ण झा कहते हैं कि वे पुलिस के साथ केरल, बंगाल सहित अन्य राज्यों में अपनी बेटी की खोज के लिए घूमते रहे, लेकिन आज तक बेटी नहीं मिली. इस मामले को सीआईडी को भी ट्रांसफर किया गया है लेकिन आज तक नतीजा कुछ भी नहीं निकला है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...