जहरीले सांप के काटने से सगे भाई बहन की मौत परिवार में छाया मातम का माहौल

कैमूर: जोगवलिया गांव में एक जहरीला सांप के काटने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई. मृतक भाई-बहन रोहतास जिला के करहगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगवलिया गांव निवासी वद्दु राम के 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और 40 वर्षीया पुत्री शोभा देवी बताई गई है, जो अपने ससुराल घुसुका गांव से गुरुवार को मायके आई हुई थी.

मिली जानकारी के अनुसार, घर में खाट पर दोनों भाई बहन एक साथ सोए हुए थे, तभी सुबह 4 बजे एक जहरीले सांप ने दोनों भाई बहन को काट लिया. उसके बाद परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों को झाड़-फूंक के लिए शिवसागर थाना क्षेत्र के रसनूआं गांव ले गए वहां और हालत बिगड़ने लगी तो उसके बाद डुमरा ले गए. डुमरा गांव के बाद झाड़-फूंक के लिए कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव ले गया. लेकिन जब वहां भी स्थिति में सुधार नही हुआ मगर और भी हालत बिगडने लगा तो उसके बाद दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने भभुआ के सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सक श्यामाकांत ने दोनों भाई बहन को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजनों में रो-रो कर बुरा हाल है. दूसरी तरफ गांव में मातम का माहौल बना हुआ है. खबर लिखे जाने तक सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं कराया गया.

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...