Advertisment

गुरु महाराज के चार पुत्रों के नाम से बना है प्रकाशपुंज भवन, सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

पटना सिटी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना सिटी में प्रकाशपुंज भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। गुरु का बाग के पास स्थित इस बहुदेश्यीय भवन को 60 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। प्रकाश पूंज के साथ-साथ 15 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए पंजाब भवन को भी वे देखने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था और दूसरी सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि प्रकाशपुंज गुरु महाराज के चार पुत्रों के नाम से बनाया गया। इस प्रकाशपुंज में चार दरवाजा है। इसमें एक म्यूजियम भी बनाया गया है जिसमें सिख धर्म के सभी गुरुओं के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। देश-विदेश ये यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु गुरु महाराज के गौरवशाली इतिहास को जान सकेंगे। यह वास्तविक धरोहर है।

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...