Advertisment

Commonwealth Games 2022 भारत के लिए आज बरसेगा सोना!

बाइसवें राष्ट्रमंडल खेलों का आज पांचवा दिन है और आज भारत को कई पदकों की उम्मीद है.

भारतीय खेल प्रेमी को आशा है कि आज बर्मिंघम में भारत के लिए ‘सोना’ की बारिश होगी.

बाइसवें राष्ट्रमंडल खेलों में आज भारत के लिए सोना बरसेगा!

आज भारत लॉन बॉल्स (विमेंस फोर), टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग) बैडमिंटन (मिश्रित टीम) और

वेटलिफ्टिंग (पुरुष और महिला वर्ग) के कुछ मुकाबलों में स्वर्ण पदक की आस लगाए बैठा है.

बाइसवें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने अब तक कुल 9 पदक हासिल किए हैं.

पदक तालिका में भारत छठे स्थान पर है. भारत के नाम तीन स्वर्ण पदक

तीन रजत पदक और इतने ही कांस्य पदक हैं. इन 9 पदकों में 7 पदक भारत को वेटलिफ्टर्स ने दिलाए हैं तो 2 पदक जूडो में मिला है.

भारत के लिए मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा और अचिंता श्यूली ने भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीता है

जबकि संकेत सरगर, बिंदिया रानी (भारोत्तोलन) और सुशीला देवी (जुडो) को रजत पदक मिला है।

इसके अलावा पुजारी गुरुराजा, हरजिंदर कौर (भारोत्तोलन) और विजय कुमार यादव (जुडो) ने कांस्य पदक जीता है।

आज से एथेलेटिक्स इवेंट भी शुरू हो रहे हैं। इसमें आज महिलाओं की सौ मीटर फर्राटा दौड़(हिट्स) में दुती चंद ट्रैक पर दौड़ेगी।

इसके अलावा बाइसवें राष्ट्रमंडल खेलों में लंबी कूद से भी भारत को उम्मीदें हैं।

इसके क्वालीफाइंग राउंड में आज एम  श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

जबकि महिलाओं के शॉट पुट स्पर्द्धा के क्वालीफाइंग राउंड में मनप्रीत कौर अपनी दावेदारी पेश करेंगी। डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया

और नवनीत कौर ढिल्लों पर पदक जिताने की जिम्मेदारी है।

  बॉक्सिंग में रोहित टोकस रिंग में उतरेंगे।

राष्ट्रमण्डल खेलों में भारत

Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला एक और गोल्ड, जेरेमी ने रचा इतिहास

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...