News 22 scope इम्पैक्ट : बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू

बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू- NGT की रोक के बावजूद धनबाद के दामोदर और बराकर नदी के विभिन्न घाटों पर

धड़ल्ले से अवैध तरीके से जारी बालू उठाव को लेकर न्यूज़ 22 स्कोप पर चलाये गए खबर

का असर धनबाद में देखने को मिला है. खबर चलते हीं उपायुक्त ज आदेश पर पुलिस एवं खनन विभाग रेस हो गयी है.

बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू – अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

जोरापोखर थाना एवं गौशाला ओपी अंतर्गत खनन अधिकारीयों ने अवैध बालू लदे

4 ट्रैक्टर जब्त की एवं एक तस्कर को गिरफ्तार किया .

वही ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहे वही निरसा में हुए कार्रवाई में पुलिस ने

दो ट्रक बालू जब्त किया है. पुलिस व खनन विभाग की कार्यवाई से बालू तस्करों

में हड़कंप मच गया है . खनन इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने मीडिया से बात करते हुए

कहा एनजीटी की रोक के बाद जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में 3 अगस्त को जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के लाल बंगला दामोदर नदी और गौशाला ओपी के
टासरा घाट पर छापेमारी की गई जिसमें अवैध बालू लदे 4 ट्रेक्टर और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

फिलहाल सभी पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है .

उन्होंने कहा कि पकड़े गए एक तस्कर पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है जो पकड़े गए ट्रेक्टर को छुड़ाने की कोशिस कर रहा था.

उन्होंने यह भी कहा कि अवैध बालू खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. वही इस सम्बंध में

जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि खनन अधिकारी द्वारा अवैध बालू लदे 4 ट्रेक्टर पकड़ कर

जोड़ापोखर थाना के सपुर्द किया गया है . साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जिस पर

सरकारी काम मे बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज है . पकड़े गए वाहन ओर तस्कर पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाई की जा रही है.

Reporter : सचिन सिंह झरिया

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...

Giridih BJP Padyatra: गिरिडीह में 3 नवंबर को भाजपा की विशाल...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में आगामी 3 नवंबर को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहने वाली हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘लोकतंत्र बचाओ,...