कटिहार : जिले के फलका प्रखंड क्षेत्र स्थित बरंडी नदी के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि होने से 03 पंचायत के चार गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीर मुकाम पंचायत का दरगाह टोला, हथवाड़ा पंचायत का चपरैला टोला, जीवन टोला, जब्बार टोला में भी बरंडी नदी का पानी प्रवेश कर गया है। जबकि भरसिया पंचायत के बंकू टोला में भी निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल रहा है।
इन इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने से लोगो का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वही ग्रामीण अभी तक राहत नहीं पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को कोस रहे हैं।
रिपोर्ट : श्याम
गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में है दहशत, कर रहे हैं रतजगा


















