पुलिस विभाग की प्रोन्नति मामले में सुनवाई, हाईकोर्ट ने सभी प्रोन्नति पर लगाई रोक

रांची : पुलिस विभाग की प्रोन्नति में एसटी-एससी कैटेगरी को जनरल श्रेणी में प्रोन्नति दिए जाने के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत ने कार्मिक सचिव और डीजीपी से पूछा है कि उनकी ओर से जारी आदेश कानून संगत है या नहीं. अदालत ने इस बीच सभी प्रोन्नति पर रोक लगाने का आदेश पारित किया है.

पुलिस विभाग की प्रोन्नति :18 अगस्त को फिर होगी सुनवाई

मामले में अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी. इस संबंध में एएसआई श्रीकांत दुबे सहित अन्य की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. कार्मिक विभाग ने 3 जून 2022 को प्रोन्नति से संबंधित आदेश जारी किया. जिसके आधार पर डीजीपी ने विभाग में भी प्रोन्नति के लिए आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि उक्त प्रोन्नति में जनरल कैटेगरी में भी एससी एसटी को प्रमोशन दिया जाएगा.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए...

Samrat Choudhary Mother Death Anniversary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी मां एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्वर्गीय पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर...

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...