Advertisement
Advertisement

औरंगाबाद में मंकीपॉक्स ने दी दस्तक

Aurangabad–  दिल्ली से औरंगाबाद बाद आये एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. औरंगाबाद में यह मंकी पॉक्स का पहला मामला है. सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दिल्ली से कुटुम्बा लौटे व्यक्ति में यह लक्षण दिखा है.

उस व्यक्ति को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है. गांव में मेडिकल टीम भेजकर संदिग्ध मरीज के रक्त का नमूना लेकर जांच के लिए पटना भेज दिया गया है. इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है. संदिग्ध मरीज के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है. व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री है और मंकी पॉक्स के लक्षण उसमें दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है, इसलिए उस व्यक्ति को आइसोलेशन में रखकर उसपर नजर रखी जा रही है.

Commercial Advertisment

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...