Commonwealth Games 2022: बॉक्सिंग में अमित-नीतू ने जीता सोना, भारत को मिले दो गोल्ड समेत तीन पदक

महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

बर्मिंघम : Commonwealth Games 2022 में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है.

रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) के दसवें दिन

बॉक्सिंग में अमित पंघल और नीतू घंघास ने गोल्ड मेडल जीता.

वहीं हॉकी में भारतीय महिला हॉकी ने कांस्य पदक जीता.

भारत ने अभी तक दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज पदक के साथ कुल 43 मेडल जीत चुका है.

नीतू और अमित ने भारत को दिलाया गोल्ड

बॉक्सिंग में भारत को पहला गोल्ड मेडल हरियाणा की बॉक्सर नीतू घंघास ने दिलायी.

नीतू ने महिलाओं की मिनिममवेट कैटेगरी (45-48 किग्रा) के फाइनल मुकाबले में इंग्लिश बॉक्सर डैमी जेड रेज़तान को शिकस्त दी.

बॉक्सिंग में भारत को एक और गोल्ड मेडल हासिल हुआ है.

अमित पंघल ने 48-51 किलो भारवर्ग के फ्लाइवेट मैच के फाइनल में जीत हासिल की है.

अमित ने इंग्लैंड के के. मैकडोनाल्ड को 5-0 से मात दी.

भारत के कुल गोल्ड मेडल्स की संख्या अब 15 तक पहुंच गई है.

Commonwealth Games: महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

hockey 22Scope News

महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिया है. रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए ब्रॉन्ज़ मेडल मैच में भारत ने जीत दर्ज की है. फुल टाइम में ये मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ था, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में भारत ने कमाल कर दिया. कप्तान सविता पूनिया के जबरदस्त सेव और सोनिका-नवनीत के गोल के दमपर भारत ने 2-1 से शूटआउट भी जीता. महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है.

एकतरफा अंदाज में नीतू ने जीता मुकाबला

नीतू ने यह मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीता. पांचों जजों ने एक मत होकर नीतू को 5-0 से विजय घोषित किया. फाइनल मुकाबले में नीतू का वही आक्रामक रूप देखने को मिला जो उन्होंने सेमीफाइनल और क्वार्टरफाइनल में दिखाया था. वह इंग्लैंड की बॉक्सर पर लगातार मुक्के बरसाती रहीं.

Commonwealth Games : सेमीफाइनल मैच में कनाडा की प्रियंका ढिल्लों को दी शिकस्त

इससे पहले नीतू ने सेमीफाइनल मैच में कनाडा की प्रियंका ढिल्लों को शिकस्त दी थी. उन्होंने इस मैच के तीसरे राउंड में कनाडाई बॉक्सर पर इतने मुक्के बरसाए कि रेफरी को खेल रोकना पड़ा और नीतू को विजेता घोषित करना पड़ा. इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी नीतू ने विपक्षी आयरिश बॉक्सर क्लाइड निकोल पर इस कदर मुक्के बरसाए थे कि दूसरे राउंड के बाद ही खेल रोककर उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया था.

Commonwealth Games में पहली बार नीतू ने लीं हिस्सा

बता दें कि 21 साल की नीतू पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रही हैं. वह भारतीय लीजेंड बॉक्सर मैरीकॉम की वैट कैटगरी में खेल रही हैं. नीतू हरियाणा के भिवानी जिले के धनाना गांव की रहने वाली हैं. वह रोजाना अपने गांव से 20 किमी दूर धनाना स्थित बॉक्सिंग क्लब में ट्रेनिंग के लिए जाया करती थीं. नीतू को बॉक्सर बनाने के लिए उनके पिता ने अपनी नौकरी तक दांव पर लगा दी थी.

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...