Advertisment

Ranchi: मुहर्रम से पहले पुलिस का मॉकड्रिल कर उपद्रवियों को संदेश

रांची : मुहर्रम से पहले रांची पुलिस ने मॉकड्रिल कर उपद्रवियों को संदेश दिया.

पिछले दिनों रांची में हुए उपद्रव से सबक लेते हुए रांची पुलिस

अब कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है.

यही वजह है कि रांची पुलिस लाइन परिसर में दंगा निरोधी दस्ते के द्वारा मॉक ड्रिल किया,

ताकि अगर कोई आपात स्थिति उत्पन्न हो तो उससे आसानी से निबटा जा सके,

और समय रहते उसपर काबू पाया जा सके.

सभी तरह के हथियारों का हुआ इस्तेमाल

muckdril1 22Scope News

रांची पुलिस लाइन में आयोजित इस मॉक ड्रिल में हर तरह के उन हथियारों का इस्तेमाल हुआ जिसे दंगे के दौरान इस्तेमाल कर दंगाइयों पर काबू पाया जाता है. टियर गैस, वाटर कैनन का इस्तेमाल हो या फिर अन्य हथियार सभी का प्रदर्शन किया गया और उसका सही इस्तेमाल कैसे हो इसे भी बताया गया.

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की होगी तैनाती

रांची पुलिस मुहर्रम के मद्देनजर पूरी तरह से सतर्क है न सिर्फ मुरहर्रम के मद्देनजर प्रिवेंटिव एक्शन के तहत रांची पुलिस ने दंगाइयों की सूची बनाकर उनके खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन के तहत कार्रवाई में जुट गई है. इसके साथ ही रांची के शहरी और ग्रामीण इलाकों के संवेदनशील स्थानों को भी चिन्हित कर वहां फोर्सेज की तैनाती की जा रही है.

muckdril12 22Scope News

दंगाइयों की सूची तैयार- एसएसपी

मुहर्रम के मद्देनजर रांची पुलिस ने प्रिवेंटिव एक्शन लेने का भी निर्देश दिया है. रांची एसएसपी किशोर कौशल ने इसे लेकर कहा कि दंगाइयों की सूची तैयार की गई है जिनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है. वही अखाड़ा धारियों से भी विलेंटियर्स नियुक्त करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निबटा जा सके. वहीं उन्होंने कहा कि जितने भी संवेदनशील स्पॉट हो वहां फोर्सेज की तैनाती के साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे को इंस्टॉल करने का निर्देश दिया गया है. वहीं रांची एसएसपी ने कहा कि अखाड़ा धारियों को लाइट की भी व्यवस्था का निर्देश दिया गया है.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...

BBMKU AISA Protest Dhanbad: BBMKU में छात्र आंदोलन तेज, मांगों को...

BBMKU AISA Protest Dhanbad: सोमवार को छात्र संगठन 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) के विरोध-प्रदर्शन के कारण बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) का...