गालीबाज बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी पर चला योगी का बुलडोजर, एक्शन पर प्रियंका गांधी ने क्या कहा जानिए

नोएडा : गालीबाज बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी पर चला सीएम योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चल गया.

नोएडा अथॉरिटी की टीम ने ओमैक्स सोसाइटी पहुंचकर फरार श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला दिया.

आरोपी त्यागी ने ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में अपने फ्लैट के आस-पास अवैध निर्माण कर रखा था.

आरोप है कि त्यागी सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था.

यही नहीं, अथॉरिटी के नोटिस को अपने रसूख से रुकवा देता था.

अब दबंग नेता श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया है.

3 दिन से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी गालीबाज बीजेपी नेता श्रीकांत की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी.

इसके अलावा नोएडा की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में बवाल के बाद

थाना फेस टू के प्रभारी सुजीत उपाध्याय सस्पेंड कर दिए गए हैं.

उनकी जगह परम हंस तिवारी को नियुक्ति मिली है.

गालीबाज बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की जल्द होगी गिरफ्तारी- महेश शर्मा

वहीं सांसद महेश शर्मा ने इस घटनाक्रम पर कहा कि श्रीकांत त्यागी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. श्रीकांत त्यागी को बीजेपी का नेता बताया जा रहा था, लेकिन पार्टी ने इस खबर को खारिज करते हुए उसे अपनी पार्टी का होने से इनकार कर दिया है. वहीं अब उनके बीजेपी नेता होने से इंकार किए जाने पर प्रियंका गांधी ने बाजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘क्या इतने सालों से BJP सरकार को नहीं पता था कि नोएडा के BJP नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर कार्रवाई दिखावटी है. इन सवालों के जवाब से सरकार बच रही है. एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता व 10-15 गुंडे भेजकर महिलाओं को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसको बचाता रहा?

क्या है पूरा मामला

ये मामला दो दिन एक वीडियो वायरल होने से शुरू हुआ. इस वीडियो में श्रीकांत त्यागी नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में एक महिला के साथ गालीगलौच करते नजर आ रहे थे. यह वीडियो काफी रफ्तार से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. यह मामला कल रात एक बार फिर उस वक्त बढ़ गया जब वीडियो वायरल होने के बाद से ही फरार चल रहे त्यागी के गुंडे सोसाइटी में पहुंच गए और तोड़फोड़ करने लगे.

इस हंगामें के बाद मौके पर पुलिस और डीएम के साथ सांसद महेश शर्मा पहुंच गए. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हंगामा करने वाले करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन इस तरह की दबंगई से सोसाइटी में कहने वाले लोग और सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा काफी नाराज थे. उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. उनके कड़े रुख देखते हुए प्रशासन ने आज श्रीकांत अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया.

4 करीबियों को हिरासत में लिया

इससे पहले नोएडा पुलिस ने शनिवार को कहा था कि उसने एक महिला से कथित मारपीट के आरोपी व फरार राजनीतिज्ञ के चार करीबी सहयोगियों को हिरासत में लिया है. साथ ही उसके दो वाहन जब्त किए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी नेता के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोपी श्रीकांत त्यागी से दूरी बनाये रखी, जिन्होंने खुद को पार्टी के किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और इसकी युवा समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया था. त्यागी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!