बच्चू यादव की पीएमएलए कोर्ट में आज होगी पेशी

ED की रिमांड अवधि खत्म

रांची : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार बच्चू यादव की पेशी पीएमएलए कोर्ट में आज होगी.

उन्हें पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जायेगा.

ईडी की ओर से अदालत से बच्चू यादव की पुलिस रिमांड की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया जायेगा.

ईडी के अधिकारियों ने रिमांड अवधि के दौरान उससे मालवाहक जहाज दुर्घटना समेत अन्य मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे.

बच्चू यादव की पेशी – चार अगस्त को ईडी ने किया था गिरफ्तार

ज्ञात हो कि चार अगस्त को बच्चू यादव गिरफ्तार किया गया था.

पांच अगस्त को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर देने का अनुरोध किया गया था. अदालत ने अभियुक्त को छह दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया था. ईडी ने छह अगस्त से रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की. ईडी ने उससे आपराधिक इतिहास की पूछताछ की. उसके किये गये गंभीर अपराधों का संबंध अवैध खनन से है या नहीं, यह भी जानने की कोशिश की.

पंकज मिश्रा के साथ संबंधों पर ईडी ने पूछे सवाल

ईडी ने उससे विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के साथ संबंधों और व्यापारिक रिश्तों से संबंधित सवाल पूछे. वहीं पंकज मिश्रा व अन्य के साथ लेन-देन के सिलसिले में जुटाये गये साक्ष्य के आधार पर भी सवाल पूछे.

अवैध खनन मामले में भी बच्चू यादव से हुई पूछताछ

बताया जाता है कि ईडी ने बच्चू यादव के बैंक खातों से विभिन्न लोगों को किये गये लेन-देन से संबंधित जानकारी हासिल की. साहिबगंज में अवैध खनन से हुई 100 करोड़ से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग में भी वह शामिल है. ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान उससे अवैध खनन और उससे होनेवाली आमदनी के स्रोतों के अलावा आयकर रिटर्न में दिये गये ब्योरे से संबंधित सवाल पूछे.

अवैध खनन का आरोपी बच्चू यादव ईडी कोर्ट में पेश

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...