बेरमो (बोकारो) : भगवान श्री कृष्ण की छठी के मौके पर मकोली स्थित कृष्ण चेतना मंदिर परिसर मे भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मंदिर कमेटी के जवाहर लाल यादव, छोटे यादव और दयानंद यादव अपने साथियों और सहयोगियों के साथ खीर-पुरी का प्रसाद वितरित किया।
भंडारे में ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जीएम ने मंदिर परिसर स्थित जमीन का निरीक्षण कर कहा कि पार्क का निर्माण कराया जाएगा। पार्क बनने से लोगों को सुकून के पल बिताने के लिए जगह मिलेगी। पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। जिसके तहत टहलने के लिए फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे।
मौके पर मुख्य रूप से एसओएक्स आरके सिंह, एसओपी प्रतुल कुमार, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम यूके इंजीनियर वीके सिंह उपस्थिति थे।
रिपोर्ट : मनोज कुमार


















