बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने की बेटी की हत्या, शव को जंगल में दफनाया

Gumla- सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र के अरको गांव में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग की बेटी की हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया.

मृतक नाबालिग सरिता का कसूर मात्र इतना था कि उसे लोहरदगा जिले के भंडरा निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग था.

पूरे परिवार को यह नागवार गुजर रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मजिस्ट्रेट की

उपस्थिति में खुदाई कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बेटी की हत्या – प्रेम की सजा मिली मौत

पुलिस आरोपी पिता मंगरा उरांव को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

बतलाया जा रहा है कि सरिता कुमार प्लस टू उच्च विद्यालय,

भंडरा की छात्रा है, वह वहीं रहकर पढ़ाई करती थी, इस बीच उसका एक युवक से प्रेम हो गया,

जब इस बात की जानकारी उसके परिजनों को हुई तब उसे काफी समझाने की कोशिश हुई,

लेकिन वह उस युवक को छोड़ने को तैयार नहीं थी,

इसी बात पर परिजनों को गुस्सा आ गया और पिता, मां और भाइयों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर बेटी की हत्या कर शव को

जंगल में दफना दिया कर दी और लाश को कुछ दूर पर स्थित जंगल में ले जाकर गाड़ दिया.

घटना के बाद पिता की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन दूसरे परिजन फरार हैं.  

रिपोर्ट-रणधीर निधी

विवाहिता का प्रेम प्रसंग से दांपत्य जीवन में दरार, जमीन खोद कर निकाली गयी लाश

काम की खोज में निकली दुबई, लेकिन पहुंची पाकिस्तान, बेटी कर रही है मां का इंतजार

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...