सफलता के गलत आंकड़ें पेश करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पासवा करेगी कानूनी कार्रवाई  

Ranchi- राज्य स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल आयोजन के लिए पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने स्कूल के संचालकों, अभिभावकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया है.

आलोक कुमार दूबे ने इसके लिए झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री डा.रामेश्वर उरांव और पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद को भी धन्यवाद दिया.

आलोक दूबे की अध्यक्षता में आज की बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि 16 अगस्त से 17 सितम्बर राज्य के सभी जिलों में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड से 80% से अधिक प्राप्तांक करने वाले छात्रों का जिला स्तरीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. जबकि नवम्बर मोरहाबादी मैदान में तीन दिवसीय बाल महोत्सव का भी  आयोजन होगा.

यहां यह भी बता दें कि पासवा 20 अगस्त को राजधानी रांची में विश्व आदिवासी दिवस का भव्य समापन समारोह आयोजित करने जा रही है. 

पासवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के निर्देशानुसार झारखण्ड के वैसे कोचिंग संस्थानों को चिन्हित किया जाएगा जिनके द्वारा छात्रों  और अभिभावकों का आर्थिक-मानसिक शोषण किया जाता है. साथ ही  सफलता के गलत आंकड़े पेश किया जाता है. ऐसे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...