Ranchi- जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई.
सुनवाई के बाद अदालत ने कहा कि इस मामले में जब निचली अदालत का फैसला आ चुका है.
तब सीबीआई किस प्रावधान के तहत आगे की जांच करेगी. इसकी जानकारी कोर्ट में शपथ पत्र के माध्यम से पेश किया जाए.
जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में नाराजगी जताते हुए अदालत ने कहा कि अब तक सीबीआई इस मामले में षडयंत्र की तह तक नहीं पहुंच पाई है.
अदालत ने यह भी पूछा कि क्या व्हाट्सएप चैट से संबंधित जानकारी सीबीआई मिली?
लीज आवंटन मामला
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लीज आवंटित करने और मुखौटा कंपनियों में निवेश के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई.
सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से उक्त मामले से जुड़े सभी दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत करने को कहा.
साथ ही अदालत ने ईडी से भी जांच से संबंधित दस्तावेज की मांग की है. मामले में अगली सुनवाई बुधवार को सुनवाई होगी.


















