Advertisment

जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले की हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, चीफ जस्टिस ने सीबीआई की चार्जशीट पर जताई कड़ी नाराजगी

चार्जशीट में हत्या के मोटिव के बारे में नहीं बताया गया, कोर्ट को अंधेरे में रख रही है सीबीआई

सीबीआई आरोपितों को निचली अदालत में एक्सीडेंट साबित करने का दे रही मौका

रांची : चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन की अदालत में धनबाद के जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले की सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस ने सीबीआई की चार्जशीट पर कड़ी नाराजगी जताई. अदालत ने कहा कि जब कोर्ट मामले की निगरानी कर रही है तो बिना कोर्ट को बताए निचली अदालत में चार्जशीट कैसे दाखिल कर दी. अदालत ने कहा कि जब चार्जशीट में हत्या के मोटिव के बारे में नहीं बताया गया है तो जांच पूरी करते हुए चार्जशीट कैसे दाखिल कर दी गई. इसका मतलब सीबीआई आरोपितों को निचली अदालत में एक्सीडेंट साबित करने का मौका दे रही है.

जुडिशल अधिकारियों का गिरा मनोबल

अदालत ने इस बात को भी लेकर कड़ी नाराजगी जताई कि शुरू से ही सीबीआई स्टीरियोटाइप रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर रही है, और कोर्ट को अंधेरे में रख रही है. अदालत ने सीबीआई से पूछा कि निगरानी का क्या मतलब होता है, क्या सीबीआई इसे सिर्फ खानापूर्ति समझ रही है. क्योंकि अदालत इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है इस घटना ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराया था और इससे जुडिशल अधिकारियों का मनोबल गिरा है. लेकिन कोर्ट इनका मनोबल बढ़ाने के लिए इस मामले में शामिल सभी आरोपितों को सख्त सजा दिलाने के बारे में सोच रही थी. लेकिन सीबीआई की अब तक जांच से पता चल रहा है कि उन्होंने पूरे केस को समाप्त कर दिया है.

मिस्ट्री अन एक्सप्लेन की ओर बढ़ रहा है ये मामला

अदालत ने इसको लेकर भी सवाल उठाया कि चार्जशीट भी जांच रिपोर्ट में नहीं दी गई है. अदालत ने कहा कि कोर्ट ने पूर्व में ही आशंका जाहिर की थी कि यह मामला कहीं मिस्ट्री मर्डर ना बन जाए. लेकिन अब लग रहा है कि यह मामला मिस्ट्री अन एक्सप्लेन की ओर बढ़ रहा है.

रिपोर्ट : प्रोजेश

जज उत्तम आनंद हत्याकांड में सीबीआई षडयंत्र की तह तक नहीं पहुंच पायी- हाईकोर्ट

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...