Bihar politics-एनडीए को एक और झटका देने की तैयारी में महागठबंधन

Patnaबिहार में एनडीए को एक और झटका मिल सकता है,

एनडीए का हिस्सा रहे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पारस गुट के पांच में तीन सदस्य महागबंधन का दामन थाम सकते हैं.

बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह खबर तेजी से फैल रही  है कि पारस गुट के खगड़िया के सांसद महबूब अली कैसर,

वैशाली से वीणा देवी और नवादा से सांसद चंदन सिंह एनडीए छोड़ महागठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं.

इसमें से महबूब अली कैसर राजद के साथ जबकि वीणा देवी और चंदन सिंह  जदयू में की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं.

एनडीए में सांसदों को नहीं दिख रहा है अपना भविष्य

यहां  याद रहे कि एनडीए से अलग होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमारा के द्वारा

महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाते ही बिहार की राजनीति में इन दिनों भूचाल की स्थिति है.

भाजपा जहां इसे जनादेश का अपमान बतला रही है,

बिहार में भाजपा की ओर से धरना प्रर्दशन का दौर जारी है,

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोपों की बौछार की जा रही है,

वहीं जदयू और राजद की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पीएम फेस बतलाया जा रहा है,

दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार सारे विपक्षी दलों को एक जुट कर नरेन्द्र मोदी की इस कथित आंधी पर विराम लगा सकते हैं,

जदयू का मानना है कि यदि झारखंड, बिहार और

उत्तर प्रदेश में ही कमर कस लिया जाय को एनडीए को कम से कम 50 सीटों का नुकसान पहुंचाया जा सकता है.

इसके बाद विपक्ष का राह आसान हो जाएगी,

वह अपनी शर्तो पर सरकार का गठन करवा सकता है.

सांसदों को सत्ता रही है अपनी भविष्य की चिंता

इस परिस्थिति में पारस गुट के सांसदों को यह महसूस होने लगा है कि

एनडीए का हिस्सा रहकर वह 2024 में अपनी चुनावी बैतरणी को पार नहीं कर सकते हैं,

क्योंकि जदयू राजद और कांग्रेस के मिलने के बाद उनकी जीत की राह में पहाड़ खड़ा हो चुका है.

यही कारण है कि उनके अन्दर एक छटपटाहट दिख रही है और

महागठबंधन इस बेचैनी का फायदा लेने की कोशिश में जुट गया है.

सांसद वीना सिंह ने किया खंडन

इस बीच वैशाली से सांसद वीना सिंह ने महागठबंधन के साथ जाने की खबरों का खंडन किया है. उन्होने इस अफवाह बताते हुए कहा कि हम लोजपा के साथ ही बने रहेंगे.

रिपोर्ट- शक्ति

तिरंगा यात्रा के दौरान गाय के हमले में घायल हुए गुजरात सीएम नितिन पटेल

पूरे झारखंड में घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP News: आज रांची पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठनात्मक...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह रांची पहुंचेंगे। उनके स्वागत और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।Jharkhand BJP...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस उम्मीदवार पर झामुमो नाराज, राज्यसभा...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद झामुमो ने नाराजगी जताई है। दोनों दलों के बीच सीटों...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता दो जुड़वां भाइयों की...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो जुड़वां भाइयों की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कई जिलों में छापेमारी...

Jharkhand VAT Update: पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को बड़ी...

झारखंड सरकार ने वैट नियमावली 2006 में संशोधन कर पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को मासिक व त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता...

Ranchi Rail Traffic Update: झारखंड में रेल परिचालन प्रभावित, चार जोड़ी...

धनबाद मंडल के जसीडीह स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img