जनता दरबार के दौरान में हसपुरा अंचलाधिकारी के साथ मारपीट

Aurangabad – हसपुरा थाने में अंचलाधिकारी के द्वारा आयोजित जनता दरबार के दौरान उनके के साथ मारपीट किये जाने की खबर आयी है. इस मार पीट में अंचलाधिकारी को गंभीर चोट आयी है. बतलाया जा रहा है कि जनता दरबार के दौरान एक युवक निशांत कुमार राजस्व पदाधिकारी शोभा कुमारी के साथ एक जमीन की मापी को लेकर धक्का-मुक्की करने लगा.

इस अप्रत्याशित हमले को देखकर अंचलाधिकारी के द्वारा बीच बचाव की कोशिश की गयी, लेकिन आरोपी निशांत अंचलाधिकारी से ही उलझ पड़ा. आरोपी अंचलाधिकारी को खींच कर बाहर ले जाने के कोशिश कर रहा था. घटना के बाद जनता दरबार में भगदड़ मच गयी. किसी प्रकार युवक पर काबू पाया गया और अंचलाधिकारी को हसपुरा सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया. आरोपी पर पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हसपुरा के कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप है. दावा किया जा रहा है कि आरोपी राजद समर्थक है.

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...