कोयला चोरों की दबंगई, सीआईएसएफ जवान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Dhanbad- सीआईएसएफ जवान को पीटा – बाघमारा थाना क्षेत्र में बीसीसीएल ब्लॉक (बेनीडीह) में

कोयला चोरों के द्वारा एक सीआईएसएफ जवान को दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई करने की खबर आयी है.

बतलाया जा रहा है कि सीआईएसएफ जवान एम. के. सिंह कोयले की चोरी होता देख कर चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रहा था.

जवान के द्वारा कोयला चोरी का यह विरोध कोयला चोरों को नागवार गुजरा और

करीबन 50 की संख्या में कोयला चोर उस पर टूट पड़ें,

जवान की पिटाई शुरु हो गई,

कोयला चोरों ने जवान को धसीटना शुरु कर दिया.

बाद में जवान किसी तरह भागने की कोशिश करने लगा,

लेकिन कोयला चोर उसे पकड़-पकड़ कर पिट रहे थें.

सीआईएसएफ जवान को पीटा – जवान ने हवाई फायरिंग कर बचायी जान

इस बीच जवान ने हवाई फायरिंग अपनी जान बचायी.

मामले की जानकारी मिलते ही

जवान की मदद के लिए दूसरे अधिकारी पहुंचे और गंभीर रुप से घायल जवान को डुमरा अस्पताल में भर्ती कराया.

सीआईएसएफ कमांडेंट और बाघमारा पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

बता दें कि इस इलाके में स्थानीय निवासियों के द्वारा बड़ी मात्रा में कोयले की चोरी करने की खबरें आते रहती है,

सीआईएसएफ की ओर से कोयला की चोरी रोकने के लिए गस्ती भी किया जाता है,

लेकिन कोयले की यह चोरी रुक नहीं पा रही है.

रिपोर्ट- सूरजदेव मांझी

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...

 Mann Ki Baat: मन की बात 137वां संस्करण: CM सम्राट चौधरी...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मन की बात के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने नशा मुक्त युवा, महिला सशक्तिकरण और नवाचार पर जोर...

 Jewelry Festival 2026: पटना में Jewelry Festival 2026 का आगाज, CM...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में Jewelry Festival 2026 का शुभारंभ किया। देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं ने महोत्सव में अपने उत्पाद...