सोमालिया में अल-शबाब के आतंकियों ने होटल पर किया हमला, 12 लोगों की मौत

आतंकियों ने होटल हयात पर किया कब्जा

मोगादिशु : सोमालिया में आतंकी हमला – सोमालिया में आतंकी हमला – सोमालिया (Somalia) में

आतंकी समूह अल-शबाब (Al-Shabaab)

के बंदूकधारियों ने एक होटल (Hotel) पर हमला कर दिया.

इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है तो

वहीं करीब 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना मोगादिशु (Mogadishu) की है जहां हयात होटल पर बंदूकधारियों ने

गोलियों की बौछार कर दो कारों में विस्फोट किया.

वहीं, अल-कायदा (Al-Qaeda) से जुड़े अल-शबाब समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है.

न्यूज एजेंसी एएफपी से घटना के बारे में बात करते हुए सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि, होटल हयात (Hotel Hayat)

में अब भी आतंकी घुसे हुए हैं और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ जारी है. उन्होंने बताया होटल हयात पर हमले की सूचना

मिलने पर मौके पर सुरक्षा बल पहुंचा जिसके बाद जिहादी समूह लड़ाकों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई.

इन बंदूकधारियों के हयात होटल में घुसने से करीब एक मिनट पहले बड़ा धमाका हुआ था.

दो सुरक्षा अधिकारी घायल हुए

वहीं, पुलिस मेजर हसन दाहिर ने बताया कि, सुरक्षा बल और जिहादी समूह लड़ाकों के बीच हुई मुठभेड़ में मोगादिशु

के खुफिया प्रमुख मुहीदीन मोहम्मद समेत दो सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए हैं. वहीं, घटना के वक्त मौजूद

लोगों के मुताबिक, पहले विस्फोट के कुछ मिनट बाद दूसरा विस्फोट हुआ. इन विस्फोटो के चलते सुरक्षा

बलों के कुछ सदस्य और नागरिक हताहत हुए. एक शख्स ने बताया, घटना के बाद से इलाके भर में घेराबंदी कर दी गई है.

सोमालिया में आतंकी हमला – पहला भी कर चुका है आतंकी समूह हमला

वहीं, इस पूरी घटना की अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह ने जिम्मेदारी ली है.

आतंकी समूह ने समर्थक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, अल शबाब हमलावरों का

एक समूह मोगादिशु में होटल हयात में घुस गया है और इस वक्त वो गोलीबारी कर रहे हैं.

बता दें, सोमालिया सरकार के खिलाफ आतंकी संगठन का ये पहला हमला नहीं है.

इससे पहले भी कई भयानक विस्फोटों को ये आतंकी समूह अंजाम दे चुका है.

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...