शेखपुरा : जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलडीह गांव में नशे की हालत में चार नशेड़ियों ने एक महिला के घर में घुस कर जबरन उसकी 6 वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है, बच्ची ने जब विरोध किया और शोर मचाया तब बच्ची की नानी पहुँची और बदमाशों का विरोध किया उन्हें रोकना चाहा तब बदमाशों ने महिला पर ही लाठियां बरसानी शुरू कर दी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गयी।
महिला ने बताया कि उसके साथ घर पर कोई नही है उसे घर मे अकेला पाकर ही तेलडीह गांव के बदमाश इंद्रदेव चौधरी, राजेश चौधरी, पंकज चौधरी, बबलू चौधरी और छोटू चौधरी ने घटना को अंजाम देना चाहा लेकिन बच्ची की सूझ-बूझ और शोर करने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गये तब बदमाश वहाँ से भाग निकले। घायल महिला को ग्रामीणों ने को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ महिला का इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट : धर्मेन्द्र


















