नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्ग पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल

Nirsa- नई दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलवे मार्ग पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.

दरअसल, यह हालात इसलिए बना है,

क्योंकि निरसा थाना क्षेत्र के थापरनगर रेलवे स्टेशन से

एमपीएल के लिए कोयला ढुलाई के लिए बनाई गई रेलवे लाइन के नीचे की जमीन

मंगलवार की सुबह तेज आवाज के साथ धंसी गई और

धंसान क्षेत्र का दायरा करीबन 20 फीट का है.

बतलाया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के ठीक नीचे की जमीन करीबन 10 से 15 फीट जमीन धंस गई है.

साथ ही 50 मीटर के दायरे में दरार पड़ चुकी है.

नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्ग की दूरी यहां से मात्र 38 मीटर है

अगर धंसान का दायरा बढ़ता है तो हावड़ा-नई दिल्‍ली लाइन पर परिचालन बंद होना तय है.

गया-हावड़ा ग्रैंड लाइन की दूरी यहां से मात्र 38 मीटर है.

हर दिन दर्जनों गाडि़यां यहां से गुजरती है.

इधर, जमीन धंसने के बाद श्यामपुर बस्ती के ग्रामीण में भी दहशत व्यापत हैं.

आपको बता दें कि बीते 16 अगस्त को श्यामपुर बस्ती से

थापरनगर रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग में लगभग डेढ़ सौ फीट के दायरे में दरारें पड़ गई थीं.

वहीं मुख्य मार्ग लगभग तीन फीट नीचे धंस गया था.

इससे पहले 27 अगस्त 2021 को एमपीएल के रेलवे लाइन एवं आसपास के लगभग 100 फीट के दायरे में जमीन धंस गई थी.

बराबर हो रही भूधसांन की घटना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है.

अगर समय रहते ही इसीएल प्रबंधन,रेलवे एवम प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देती है तो

यह भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को दावत देना होगा.

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...