29 जून से एक जुलाई तक रांची-हावड़ा इंटरसिटी रद्द

रांची:  29 जून से एक जुलाई तक रांची-हावड़ा इंटरसिटी रद्द रहेगी। इस मामले में जो सुचना रेलवे की ओर से मिली है उसके अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंडूल रेलवे स्टेशन में 22 जून से लेकर 3 जुलाई तक एनआई और प्रीएन आई कार्य कर रेलवे संकरेल से संतरागाछी लिंक लाइन को अंडूल स्टेशन से जोड़ने का कार्य करेगी।

इस वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल से खुलने एवं गुजरने वाली 32 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद्द कर दिया है।

Also Read : रेल ट्रैक पर मिला केन बम, ट्रेनों के पहिये थमे

जबकि 09 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने और 8 ट्रेनों को घंटो रिशिड्यलि कर चलाएगी।

ज्ञात हो कि रद ट्रेनें उसी दिन अपने गंतव्य स्टेशन से खुलती है और चक्रधरपुर रेल मंडल उसी दिन या फिर दूसरे दिन पहुंचती है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

• 29 जून से 01 जुलाई तक ट्रेन नंबर 22892/22891 रांची-हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ।
• 23 से 25 जून और 29 जून से 01 जुलाई तक ट्रेन नंबर 12857/12858 हावड़ा-दीघा – हावड़ा ताम्रलिप्ता एक्सप्रेस।
• 23 से 25 जून व 29 जून से 01 जुलाई तक ट्रेन नंबर 12021/12022 हावड़ा- बड़बील जनशताब्दी एक्सप्रेस ।
• 23 से 25 जून और 29 जून से 01 जुलाई तक ट्रेन नंबर 12883/12884 संतरागाछी- पुरुलिया-संतरागाछी एक्सप्रेस

 

रांची-हावड़ा इंटरसिटी रद्द रांची-हावड़ा इंटरसिटी रद्द

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...