Advertisment

सामने आयी विधायकों संग सीएम हेमंत का नौका विहार की तस्वीर

Ranchi- विधायकों संग सीएम का नौका विहार-राजधानी रांची में भले ही सियासी आशंकाओं के बादल मंडरा रहें हों, हेमंत सोरेन की राजनीति पर पूर्णविराम लगाने की खबरें गरम हो, लेकिन इस सबसे अलग हेमंत सोरेन अपने विधायकों और पूरे मंत्रिमंडल के साथ राजधानी रांची से करीबन 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेहद ही खूबसूरत लतरातू डैम में नौका विहार का आनन्द ले रहें है.

विधायकों संग सीएम का नौका विहार, क्या है राजनीतिक संदेश

Hemant Noukabihar 22Scope News

लेकिन क्या यह सच्चाई है? या इसके पीछे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कोई राजनीतिक मजबूरी भी है?  

क्योंकि खबरें गरम है कि हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों को तोड़ने की कोशिशें जारी है,

माना यह भी जा रहा है कि चुनाव आयोग के द्वारा की गई अनुशंसा के आलोक में

ज्योंही मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपते हैं, खेल शुरु हो जाएगा.

विपक्ष के द्वारा दागदार मुख्यमंत्री का सवाल उछाला जाएगा, इन सारे सवालों का एक ही जवाब है,

सीएम हेमंत के प्रति विधायकों की एकजुटता.

लेकिन राहत की बात है कि जिन-जिन चेहरों को संदेहास्पद माना जा रहा था,

जिनके टूटने की आशंका जतायी जा रही थी.

वह सभी चेहरे अभी सीएम हेमंत के सात लतरातू डैम में नौकाविहार का आनन्द ले रहे हैं.

राजनीतिक विरोधियों को ताकत दिखालने की कोशिश?

Hemant nouka 22Scope News

तब क्या यह माना जाय कि यह नौका विहार राजनीतिक विरोधियों को एक संदेश देने की कोशिश है,

यह दिखलाने का प्रयास है कि हमारी ताकत में कोई क्षरण नहीं हुआ है,

हमारी एकजुटता बनी हुई है, हम किसी भी राजनीतिक झंझावातों का मुकाबला करने को तैयार बैठे हैं,

सियासी नाव बचाने की जद्दोजहद तो नहीं ?

ऐसा तो हो नहीं सकता की झारखंड की राजनीति के ये दिग्गज

डैम के बीच नौकाविहार कर मौसम पर चर्चा कर रहें होंगे,

दूर-दूर तक फैली वादियों का नयनाभिराम कर रहें होगें.

निश्चित रुप से उनके बीच की चर्चा राजधानी रांची की राजनीतिक गतिविधियां ही होंगी.  

ना ना करते करते शुरु हुई रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, सीएम हेमंत संग लतरातू डैम की सैर पर निकले विधायक

मीडिया चाय वाली के बाद अब पटना की सड़कों पर महागठबंधन की चाय, स्टॉल पर उमड़ी भी

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...