युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

अररिया : अररिया नगर थाना क्षेत्र के जहांगीर बस्ती नहर के समीप वार्ड नंबर-18 निवासी 40 वर्षीय कलाम का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या हुई है और शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर किनारे फेंक दिया गया है। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस और डीआईयू की टीम पहुंच गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक का नाम मोहम्मद कलाम है जो चाय की दुकान चलाया करता था। रविवार की रात नौ बजे अपने घर से निकला था और आज सुबह उसका शव नहर किनारे बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में अररिया एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि हत्यारे की पहचान कर ली गई है। 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : सगे भाई ने अपने ही भाई की चाकू गोदकर की हत्या, गिरफ्तार…

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...