आसमान में गूंजेगा हिंदुस्तान का गर्व, पटना में पहली बार आकाश आज में चमक बिखेरेगी ‘सूर्य किरण’ टीम

पटना : बिहार की राजधानी पटना में आज यानी 22 अप्रैल को पहली बार एयर शो (Air Show) होने वाला है जिसकी पूरी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। विमानों के हैरतअंगेज करतब के साथ पैरा ग्लाइडिंग का भी रोमांच दिखेगा। पटना के सभ्यता द्वार के ठीक सामने नौ सूर्य किरण विमान एक साथ करतब दिखाएंगे और आज बच्चों के साथ आम लोग सेना का करतब देख सकेंगे। वहीं, 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्य कार्यक्रम शामिल होंगे।

Goal 6 22Scope News

आयोजन बिहार के अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह को समर्पित है

बता दें कि यह आयोजन बिहार के अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह को समर्पित है। आकाशगंगा की टीम तिरंगे के साथ कुंवर सिंह की तस्वीर लेकर आएगी और आकाश में सलामी दी जाएगी। पहला मौका है जब स्वतंत्रता के बाद बिहार की धरती पर वायुसेना के माध्यम से वीर कुंवर सिंह को हवाई सलामी दी जा रही है। ये विमान पांच तरीके से उड़ान भरेंगे जिसकी डिटेल आगे दी गई है।

पटना के जेपी गंगा पथ पर शौर्य दिवस का आयोजन

पटना के जेपी गंगा पथ पर शौर्य दिवस का आयोजन में नौ बीएई हॉक 132 जेट विमान पटना के आकाश में करतबों का प्रदर्शन करेंगे। इसका प्रदर्शन सूर्य किरण टीम करेगी। निश्चित तौर पर यह बिहार की के लिए बड़ी उपलब्धि वाला होगा। आज एयर शो का पहला दिन है और इसको लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल होगा। एक घंटे के इस शो का आयोजन छात्रों के लिए समर्पित है। विद्यालयों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष रूप से इस शो का आयोजन किया गया है, ताकि भारतीय वायु सेवा के लिए के प्रति रुचि, गर्व और करियर के अवसरों की जानकारी मिल पाए। विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेवा की कार्यशैली, अनुशासन और सामरिक क्षमताओं का सीधा अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन 10.15 बजे से 12.15 के बीच होगा।

यह भी देखें :

सूर्य किरण टीम दिखाएगी करतब

सूर्य किरण विमान भारतीय वायु सेना की एक एरोबेटिक्स प्रदर्शन टीम है। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (SKAT) का गठन 1996 में किया गया था और यह भारतीय वायु सेना के नंबर 52 स्क्वाड्रन का एक हिस्सा है। फॉर्मेशन फ्लाइंग टीम के विमान एक सटीक फॉर्मेशन में उड़ते हुए, डायमंड, एरोहेड या विक फॉर्मेशन किया। यह करतब टीम के पायलटों के बीच उत्कृष्ट समन्वय और संचार कौशल का प्रदर्शन करता है। यह टीम कर्नाटक के बीदर एयर फ़ोर्स स्टेशन पर स्थित है और इसने पूरे देश में कई प्रदर्शन किए हैं।

इस तरह दिखाए जाएंगे करतब

डायमंड फॉर्मेशन- सूर्य किरण एरोबेटिक टीम करतब की शुरुआत डायमंड फॉर्मेशन से करेगी जिसमें नौ लड़ाकू विमान एक साथ हीरे के आकार का फार्मेशन बनाएंगे। इसके साथ ही टीम लूप एंड बैरल रोल करतब दिखाएगी। इसमें विमान गोलाकार या फिर बेलनाकार आकार में आकाश में घूमता दिखेगा। यह देखने में गजब आकर्षक होता है, लेकिन बेहद जोखिम भरा करतब है।

बॉम बर्स्ट- एयर शो के दौरान बॉम बर्स्ट बेहद ही रोमांच पैदा कर देने वाला करतब होता है। इसमें सभी विमान एक बिंदू से तेज रफ्तार में अलग-अलग दिशाओं में उड़ते हैं, जिससे लगता है जैसे कोई बम फटा हो।

हार्ट फॉर्मेशन- शो के दौरान दो विमान आकाश में दिल के आकार बनाते हैं और एक तीसरा विमान उसे तीर के रूप में चीरता हुआ आगे निकल जाता है। यह करतब अक्सर रोमांटिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में किया जाता है।

क्रॉस ओवर ब्रेक- जप गंगा पथ पर होने वाला एयर शो में क्रॉस ओवर ब्रेक शो भी देखने को मिलेगा। इसमें दो विमान एक दूसरे की ओर तेजी से उड़ान भरेगा और आखिरी क्षण में एक दूसरे को चीरते हुए पास से निकल जाएगा।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा

आपको बता दें कि पटना में पहली एयरोबैटिक रोड शो को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। आज और कल जेपी गंगा पथ पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एयर शो के लिए जेपी गंगा पथ पर बदली यातायात व्यवस्था में वाहनों को डाइवर्ट कर दूसरे मार्ग से भेजा जाएगा। जेपी गंगा पथ पर सिर्फ पास धारकों के वाहनों के आने जाने की अनुमति रहेगी। दर्शकों के वाहनों को खड़ा करने के लिए गांधी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

यह भी पढ़े : मरीन ड्राइव पर Drone उड़ा रहा था युवक, पुलिस ने लिया हिरासत में….

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...