Bihar: केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ आंदोलन करेंगे महागठबंधन के नेता

पटना : (Central Agencies) केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ आने वाले दिनों में महागठबंधन के नेता आंदोलन करेंगे.

साथ ही गुलाब का फूल लेकर सड़कों पर निकलेंगे.

उक्त बातें राजधानी पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के नेताओं ने कही.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद कोटे से मंत्री आलोक मेहता, जदयू कोटे से मंत्री मदन सहनी,

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राजद सांसद मनोज झा, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर,

लेफ्ट के अजय कुमार, केडी यादव और कमलेश शर्मा मौजूद रहे.

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के नेता समय-समय पर एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहेंगे.

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग : अपनी हरकतों से बाज आए मोदी सरकार- मनोज झा

सांसद मनोज झा ने कहा कि गुरुग्राम में मॉल पर छापेमारी मामले में मॉल के मालिक ने कह दिया कि

इसमें तेजस्वी का इसमें कोई लेना-देना नहीं है, और उससे मेरी छवि खराब हो रही है.

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी हरकतों से बाज आए,

नहीं तो केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे.

साथ ही गुलाब का फूल लेकर सड़कों पर निकलेंगे. उन्होंने कहा कि हमलोग उनका रास्ते पर चलना दूभर कर देंगे.

उन्होंने सोचा था कि डरा धमका कर यहां परिवर्तन कर देंगे. पीसी से विपक्ष को साझा सन्देश दिया जाता रहेगा.

भाजपा नेताओं की उड़ गई नींद- मदन सहनी

मंत्री मदन सहनी ने कहा ने कहा कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर बीजेपी ने सीट जीता. बिहार में कोई भी काला जादू नहीं चलने वाला है.

भाजपा नेताओं की रात की नींद उड़ गई है. इसलिये भाजपा का व्यवहार राज्य और देश की जनता देख रही है.

भाजपा को हटाना जरूरी- अजय कुमार

सीपीआई के अजय कुमार ने कहा कि बिहार में ऐतिहासिक दिन है क्योंकि महागठंबधन की सरकार बनी है.

कई राज्यों में चुनी हुई सरकार को वे लोग पैसा की दम पर गिराने की काम किया.

जिसके बाद बिहार पर भी उनकी नजर थी.

देश को बचाने के लिये देश और राज्यों की गद्दी पर से भाजपा को हटाना होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़े ही हिम्मती से काम किया है. मोदी सरकर ने केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया गया.

सरकार बनने से पहले ही आ चुकी थी ईडी और सीबीआई

उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को जब राज्य में नई सरकार को बनाने की तैयारी चल रही थी. तभी पटना में ईडी और सीबीआई दिल्ली से आ चुकी थी. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके परिवार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की. 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देश की संविधान को बचाया जाएगा.

केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए तैयार बिहार की जनता- आलोक मेहता

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसी का खुले आम दुरुपयोग किया जा रहा है. इन्ही परिस्थितियों को देखते हुए राम मनोहर लोहिया ने राइट टू रिकॉल शब्द का प्रयोग किया था. बिहार की जनता केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए तैयार है.

रिपोर्ट: प्रणव राज

वेतन सहित विभिन्न मांगों लेकर सफाई कर्मियों ने किया आंदोलन, हाथों में झाड़ू लेकर लेबर डिपार्टमेंट का किया घेराव

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...

पटना का धनरुआ पंचायत बना महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय मॉडल

पटना : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और पारदर्शी शासन मिसाल बनकर उभरी रही है। पटना जिले के धनरुआ प्रखंड...

राज्य में 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से महिलाओं को 24 घंटे...

पटना : राज्य में हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 181 महिला हेल्पलाइन नंबर की स्थापना की...

‘एलसी-70ए आरओबी की संरचना पूर्णतः सुरक्षित, तकनीकी जांच व मरम्मत कार्य...

पटना : राज्‍य के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि बक्सर-बरौनी रेलखंड स्थित एलसी-70ए पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अभी निर्माणाधीन है।...

सचिव ने मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का किया स्थल निरीक्षण, निर्धारित समयसीमा...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा पटना शहर के अंतर्गत निर्माणाधीन मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। सचिव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img