हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के बुते भारत की शानदार जीत

भारत की शानदार जीत – भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित कर एशिया कप का न सिर्फ पहला मैच जीता

बल्कि पाकिस्तान के हाथों पिछले साल विश्व कप में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया.

हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई.

एशिया कप में भारत की शानदार जीत

एशिया कप में भारत की शानदार जीत

आज भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया.

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और

बाबर आजम तीसरे ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए.

फखर जमा भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रह सके.

रिजवान और इफ्तिखार ने एक साझेदारी की. लेकिन इफ्तिखार और

रिजवान के एक ही ओवर में आउट होने से पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई.

एशिया कप एक समय पाकिस्तान के गिर गये थे सात विकेट

एक समय पाकिस्तान के 7 विकेट 114 रनों पर ही गिर गए थे.

लेकिन इसके बाद आख़री 3 ओवर में पाकिस्तान ने 33 रन बनाए

और भारत के सामने जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य रखा.

जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केएल राहुल पहले ही ओवर में आउट हो गए.

कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की.

रोहित 12 रन बनाकर आउट हुए तो कोहली ने 35 रन बनाए

रोहित 12 रन बनाकर आउट हुए तो कोहली ने 35 रन बनाए.

इसके बाद रविंद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े.

सूर्य कुमार यादव 18 रन बनाकर नसीम की गेंद पर बोल्ड हुए.

लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन साझेदारी निभाई

और दोनों ने मिलकर 52 रन जोड़े। जडेजा आखरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए.

जडेजा ने 35 रन बनाए. आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर हार्दिक ने भारत को जीत दिला दी.

Hardik Pandya के नाम Natasa Stankovic बर्थडे विश

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...