IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया पर भारत की 9 विकेट से शानदार जीत, रोहित-विराट की जबरदस्त नाबाद पारी

IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया।

IND vs AUS 3rd ODI: रोहित और कोहली का कमाल

ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 38.3 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत हासिल की। कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने भारत को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। हालांकि, जोश हेजलवुड ने शुभमन गिल (33) को आउट कर साझेदारी तोड़ दी।

इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 168 रनों की नाबाद साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 125 गेंदों पर नाबाद 121 रन (13 चौके, 3 छक्के) बनाए, जबकि विराट कोहली ने 81 गेंदों पर नाबाद 74 रन (7 चौके) रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने से रोक दिया।

IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया की पारी

वहीं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 46.4 ओवर में 236 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। भारतीय गेंदबाजों में हर्षित राणा ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 विकेट झटके। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को 2 विकेट, जबकि मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

Gayaji Pitru Paksha AI: गयाजी में पितृपक्ष मेले का अनोखा संगम,...

Gayaji Pitru Paksha AI: विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला अब अंतिम सप्ताह में पहुंच गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अपने दिवंगत पूर्वजों...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...