मुकेश अंबानी – दिवाली तक लॉन्च होगी JIO 5G

5 शहरों में शुरू होगी जियो 5जी सर्विस

मुंबई : लॉन्च होगी JIO 5G – रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम (AGM) में मुकेश अंबानी ने बड़ा एलान किया है.

उन्होंने जियो 5जी लॉन्च दिवाली तक करने की घोषणा की है.

आरआईएल चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5जी दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क होगा.

शुरुआत में 5 शहरों में 5जी सेवा दी जाएगी. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में दीवाली तक 5G सेवा शुरू होगी.

इसके बाद दिसंबर 2023 तक पूरे देश में 5जी सर्विस पहुंचा दी जाएगी.

JIO 5G हाईस्पीड जियो एयर फाइबर का ऑफर देगा.

लॉन्च होगी JIO 5G – टेलीकॉम इंडस्ट्री को नई ऊंचाई पर ले जाएगा Reliance Jio

रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो के 5G स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए किया जाएगा. टेलीकॉम इंडस्ट्री को रिलायंस जियो नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

जियो के 5जी के बाद देश में जियो 5जी सबसे बड़ा नेटवर्क होगा.

इस दीवाली यानी नवंबर 2022 तक दिल्ली-मुंबई में 5जी सेवा दे दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो देश का नंबर-1 डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर है और अब हर 3 में से 2 घरों में जियो फाइबर का इस्तेमाल होता है.

mukesh ambani1 22Scope News

लॉन्च होगी JIO 5G – जियो के 5G सर्विस का ये है रोडमैप

मुकेश अंबानी ने कहा कि केवल जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है.

जियो 5जी का कवरेज शानदार होगा. साथ ही ये 5जी सेवा देने में सबसे अफोर्डेबल होगा.

उन्होंने बताया कि जियो 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश 5जी के लिए करने जा रहा है.

5G नेटवर्क खड़ा करने में क्वॉलकॉम करेगा मदद

मुकेश अंबानी ने एलान किया कि 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में क्वालकॉम जियो की मदद करेगा और

इसके लिए रिलायंस जियो और क्वॉलकॉम की साझेदारी हुई है.

नेशनवाइड 5जी नेटवर्क के लिए रिलायंस जियो पूरे 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 42.1 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है और

जियो के ग्राहक हर महीने ऐवरेज 20 जीबी डाटा का यूज कर रहे हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले दोगुना हो चुका है.

मुंबई में खुलेगा JIO एक्सपीरीएंस सेंटर

रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने ऐलान किया है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जियो एक्सपीरिएंस सेंटर खुलेगा. सस्ते 5जी स्मार्टफोन पर गूगल के साथ काम जारी है. 5जी आने के बाद इसकी मदद से जियो एयर फाइबर वीडियो और गेमिंग का संपूर्ण अनुभव बदल देगा और इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा.

क्लाउस बेस्ड पीसी सर्विस लॉन्च करेगा रिलायंस जियो

आकाश अंबानी ने जियो की 5जी सर्विस के बारे में बताया कि यह अल्ट्रा हाई स्पीड फिक्स्ड ब्रॉडबैंड है जिसकी मदद से देशभर के हर क्लासरूप में हाई क्वालिटी एजुकेशनल कंटेट मुहैया कराया जा सकेगा. इसके अलावा रिलायंस जियो क्लाउड आधारित पीसी सर्विस लॉन्च करेगा. 5जी स्मार्टफोन के लिए गूगल के साथ मिलकर काम किया ही जा रहा है. इसके अलावा स्वदेशी रूप से एंड-टू-एंड 5जी स्टैक डेवलप किया है जो क्वांटम सुरक्षा जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होगी. इसे जियो के 2000 से ज्यादा यंग इंजीनियरों ने इन-हाउस डेवलप किया है.

दशहरे पर लॉन्च होगा JIO का TRUE 5G बीटा ट्रायल

Dyslexia Awareness in Patna: पटना के प्रमुख सरकारी भवन लाल रोशनी...

Dyslexia Awareness in Patna: डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पटना के प्रमुख सरकारी भवनों...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...

Samrat Chaudhary Demands Apology: प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी को लेकर...

Samrat Chaudhary Demands Apology, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस...