अगले साल पहली छमाही में आएगा Jio का आईपीओ-मुकेश अंबानी

Desk : रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों की प्रतीक्षा खत्म होने को है। Jio का IPO अगले साल यानी 2026 की पहली छमाही में आ जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 48वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने यह जानकारी साझा की।

निवेशकों के लिए होगा बड़ा मौका- अंबानी

मुकेश अंबानी ने कहा कि “मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि जियो अपने आईपीओ के लिए आवेदन करने की तैयारियाँ कर रहा है। हमारा लक्ष्य 2026 की पहली छमाही तक जियो को सूचीबद्ध करना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि जियो हमारे वैश्विक समकक्षों के समान ही मूल्य सृजित करेगा। मुझे विश्वास है कि यह सभी निवेशकों के लिए एक बहुत ही आकर्षक अवसर होगा।“

Jio ग्राहकों की संख्या हुई 50 करोड़

रिलायंस जियो ने आज एक और मुकाम हासिल किया, कंपनी के ग्राहकों की संख्या 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर गई है। शेयरधारकों व ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए मुकेश अंबानी ने जियो को जिंदगी बदलने वाला करार दिया। जियो की उपलब्धियें गिनाते हुए उन्होंने कहा कि “जियो ने कुछ अकल्पनीय काम किए हैं। जैसे वॉयस कॉल मुफ्त करना, डिजिटल भुगतान के तरीके बदलना, आधार, यूपीआई, जन धन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में जान फूंकना, और साथ ही दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम की रीढ़ का काम करना।

22 करोड़ हुए Jio ट्रू 5जी के यूजर

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि देश में 5जी के सबसे तेज रोलआउट के बाद जियो के 5जी ग्राहकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। 22 करोड़ से ज़्यादा यूजर्स जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही जियो अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन शुरू करेगा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि “जियो ट्रू 5जी ने डिजिटल कनेक्टिविटी की स्पीड, विश्वसनीयता और पहुँच को नए सिरे से परिभाषित किया है। मैंने लोगों को कहते सुना है कि जियो ने मेरी ज़िंदगी बदल दी या मुझे जियो पसंद है। लेकिन मैं दिल से कहता हूँ कि दरअसल, हर एक भारतीय ने जियो को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर इसे खड़ा किया है।”

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...