2024 का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो, जदयू कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

पटना : Nitish Kumar for PM – ‘2024 का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो’

ये नारा जदयू की तीन दिवसीय बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने लगाये.

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे ही थे

तभी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाना शुरू कर दिया.

हालांकि 2024 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार पर सीएम नीतीश कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आए.

उन्होंने बैठक शुरू होने से पहले जदयू कार्यालय का निरीक्षण किया और बैठक की तैयारियों का जायजा लिया.

nitish kumar 22Scope News

Nitish Kumar for PM – सीएम नीतीश ने कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन

जदयू कार्यालय में 3 दिनों तक चलने वाली बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने

जदयू नेताओं से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बैठक की तैयारियों को देखने आए हैं.

कल से 2 दिनों तक इसी बैठक में शामिल रहेंगे.

बढ़ती महंगाई पर नीतीश ने पीएम मोदी पर कसा तंज

वही भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महंगाई कितनी बढ़ गई है,

सभी लोग देख रहे हैं और सभी जानते हैं. हम इस पर कुछ भी बोलना नहीं चाहते.

महंगाई बढ़ी है आपलोग भी ध्यान दीजिए.

lalan singh jdu 22Scope News

भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं विरोधियों पर कार्रवाई कर रही मोदी सरकार- ललन सिंह

जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी और मोदी सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि

भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, बल्कि अपने विरोधियों पर कार्रवाई कर रही है.

देश के विभिन्न राज्यों में बीजेपी बदले की भावना से ऐसी कार्रवाई कर रही है.

Nitish Kumar for PM – नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार नहीं- ललन सिंह

2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम के उम्मीदवार होंगे इस पर ललन सिंह ने कहा कि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं.

वहीं आज जदयू कार्यालय में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कहा कि 3 दिनों तक जदयू कार्यालय में बड़ी बैठक चलेगी.

विभिन्न राज्यों से आए जदयू के नेता बैठक में शामिल होंगे.

उनके रहने, खाने और बैठक की क्या कुछ तैयारी हुई है इन सभी के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी ली और खुद जदयू कार्यालय का निरीक्षण किया.

कर्पूरी सभागार में तीन दिनों तक बैठक

बता दें कि प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक कर्पूरी सभागार में होगी. इस बैठक में क्या कुछ फैसला लिया जाता है उसपर सबकी निगाह टिकी हुई है. इन बैठकों में देश प्रदेश के जेडीयू के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. 2 सितंबर से लेकर 4 सितंबर तक कर्पूरी सभागार में तीन दिनों तक यह बैठक होगी.

रिपोर्ट: प्रणव राज

प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध में धरना, जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Saffrn

Trending News

विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू...

भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद बॉर्डर रोड संगठन द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा...

पटना का धनरुआ पंचायत बना महिला सशक्तिकरण का अनुकरणीय मॉडल

पटना : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी और पारदर्शी शासन मिसाल बनकर उभरी रही है। पटना जिले के धनरुआ प्रखंड...

राज्य में 181 महिला हेल्पलाइन नंबर से महिलाओं को 24 घंटे...

पटना : राज्य में हिंसा या संकट से प्रभावित महिलाओं को तत्काल मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 181 महिला हेल्पलाइन नंबर की स्थापना की...

‘एलसी-70ए आरओबी की संरचना पूर्णतः सुरक्षित, तकनीकी जांच व मरम्मत कार्य...

पटना : राज्‍य के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि बक्सर-बरौनी रेलखंड स्थित एलसी-70ए पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अभी निर्माणाधीन है।...

सचिव ने मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का किया स्थल निरीक्षण, निर्धारित समयसीमा...

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा पटना शहर के अंतर्गत निर्माणाधीन मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। सचिव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img